लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
राजनीति

अच्छे दिन – कांग्रेस के मोदी बनाम बीजेपी के मोदी

न अच्छे दिन आये हैं न अच्छे दिन आने वाले हैं , ये हमारे शब्द नहीं बल्कि मोदी जी के हैं कांग्रेस के मोदी जी के । हैरान न होईये, हम आपको मिलवाने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मे अभिनंदन पाठक जी से, जिनकी उम्र 55 साल है और वर्तमान में ये लखनऊ के निवासी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जिनके पास लाखों की संख्या में भक्तो की सेना है परन्तु उनके हमशक्ल उनके भक्त नहीं बल्कि घोर विरोधी हैं। क्विंट हिंदी के वीडियो में पाठक जी बताते है कि उनका पूरा जीवन सामाजिक रहा है। दो बार वे सभासद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। मोदी जी से मिलती-जुलती शक्ल सूरत पाकर वे खुश नहीं हैं बल्कि अपनी परेशानियां बयाँ कर रहे हैं।

देखें वीडियो

मोदी जी से मुलाकात

पाठक जी,मोदी जी से मुलाकात भी कर चुके हैं। वे बताते हैं कि मैं मोदी जी से रात में मिला था, जब उनकी गाड़ी आयी मैं हाथ जोड़ कर किनारे खड़ा था। गाड़ी की रौशनी में मोदी जी ने मेरी थोड़ी सी झलक देखी तो थोड़ी देर के लिए वो उलझन में पड़ गये और शायद कहीं ऐसा तो नहीं सोचने लगे कि मेरी जगह कहीं ये विदेश यात्रा पर न चला जाये? जैसे ही वो गाडी से उतरे, तुरंत ही तुरंत मैं उनकी तरफ़ बढ़ा और उनके पैरों पर गिर गया, जैसे राम के सामने लक्ष्मण गिर पड़े हो । उन्होंने मुझे फर्श से उठाया और अर्श पर यानी कि अपने गले लगा लिया और बहुत प्यार दिया।

सड़कों पर निकलना हुआ दुश्वार

सड़कों और ट्रेनों में पाठक जी पर व्यंग्य होने लगे, लोग उनसे जवाब मांगते कि अच्छे दिन कब आएंगे ? वे बताते हैं कि किसान पर हुये लाठी चार्ज के समय वे मेरठ से कहीं जा रहे थे तभी कुछ किसानों ने उन्हें पकड़ लिया, वो बहुत मुश्किल से जान बचा कर भागे। जब वे बसों में यात्रा करते हैं तो लोग उनसे पूछते हैं कि काला धन कहाँ है ? 15 लाख कहाँ हैं ? वे स्वयं ये बात कहते हैं कि मोदी जी ने जो जनता से वादें किये थे जो विश्वास दिलाया था उन्हें पूरा करने में वे पूरी तरह असमर्थ रहे हैं। अब लोगो के अंदर उनके प्रति आक्रोश है।

पाठक जी ने लिखा मोदी जी को पत्र

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को कई पत्र लिखे और उन पत्रों में उन्होंने उनसे जनता से किये गए वादों का हिसाब माँगा पर उन्हें कभी भी कोई उत्तर नहीं मिला।

कांग्रेस में शामिल हुए पाठक जी

पाठक जी पूरी तरह मन बना चुके हैं राजनीति के मैदान में उतरने का। उनका मानना है कि कांग्रेस की विचारधारा अच्छी है और इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के लिए प्रचार करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा अगर कांग्रेस उनको वो मंच नहीं देती है तो वे अपनी राजनीतिक पार्टी बना कर रणभूमि में उतरेगे।

V

VoxyTalksy

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें