लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
राजनीति

पंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी का कहना है की पंचायत चुनाव के नतीजे आने वाले विधानसभा चुनावों को किसी तरह प्रभावित नहीं कर पायेंगेl

उत्तर प्रदेश में होने वाले जिलापंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसना शुरू कर दिया हैl इसी क्रम में आज पार्टी लखनऊ जिलाध्यक्ष से विस्तार से बातचीत हुईlइन चुनावों के ठीक 6 महीने बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं तो ऐसे में पार्टी कहीं से भी जोखिम लेने के मूड में नहीं हैl

हालही में पंचायत चुनावों के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी के अंदर खेमों हलचल पैदा कर दी हैl इसलिए जिलापंचायत अध्यक्ष और प्रमुख के चुनावों को पार्टी साख से जोड़कर देख रही हैl राजनीतिक पंडित इसे 2022 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल भी बता रहे हैंl

चूंकि राजधानी लखनऊ से प्रदेश में एक बड़ा संदेश जाना इसलिये पार्टी के लखनऊ जिलाध्यक्ष ने अपनी तैयारियां जोरों पर कर रखी हैंl

विधानसभा चुनावों को पंचायत चुनाव नतीजे नहीं करेंगे प्रभावित-

श्रीकृष्ण लोधी का मानना है की पंचायत चुनाव के नतीजे आने वाले विधानसभा चुनाव को शायद ही प्रभावित कर सकेl क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य और प्रधान शायद ही होते थेl

उसका कारण यह भी रहा कि पंचायत चुनाव सक्रिय राजनीति में वह भूमिका नहीं निभाते हैं और इससे पहले पार्टियों का इन पर विशेष जोर भी नहीं होता थाl बहरहाल गांव के लोग समझदार हैं और वह बेहतर निर्णय लेना जानते हैंl तो ऐसे में हमें यह नहीं लगता है इसका विधानसभा चुनाव पर कोई खासा असर होगाl

भारतीय जनता पार्टी अपने काम के बल पर लोगों के बीच पहुंचेगी-

जिला अध्यक्ष लखनऊ का कहना है कि बीजेपी अपने काम के बल पर लोगों के बीच जाएगी और वोट मांगेगीl हमने बहुत सारे कार्य ऐसे किए जो विपक्ष सोच भी नहीं सकता थाl विपक्ष ने सिर्फ राजनीति की है हमने जनता की सेवा का संकल्प पूरा किया हैl

कोरोना काल में सबको मुफ्त राशन मिल रहा है आज जनता निसंकोच पुलिस थानों में जाती है अपनी फरियाद को कहती है आज उनको सुना जाता है उनको दुत्कार कर भगाया नहीं जाता हैl और उत्तर प्रदेश में यकीनन तौर पर एक बेहतर व्यवस्था कार्य कर रही हैl

कोरोना काल में भी हम जनता के साथ खड़े रहे-

श्री कृष्ण कहते हैं कि हम कोरोना काल में भी जनता के साथ रहे एक ऐसी परिस्थिति जब किसी का बस नहीं चल रहा थाl तब हमने प्रदेश की जनता को भरोसे में रखा और उनके लिए हर मुमकिन प्रयास किया जो सरकार कर सकती थीl

माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल पर अब पूरे देश में एक बड़े स्तर पर फ्री टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिससे इस भीषण महामारी से निजात मिल सकेl मेरा जनता जनार्दन को भी यह आह्वान है कि वह सारी अफवाहों और भृम को छोड़कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण करवाये औऱ लोगो को, प्रेरित भी करेंl

हमनें गुंडाराज और माफ़िया राज पर नकेल कसी-

आज हमारी सरकार में किसी की जुर्रत नहीं है कि वह किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को तंग कर सके और उनकी जमीनों पर कब्जा कर सकेl

हमने भू- माफिया राज को खत्म किया हैl आज समाजवादी पार्टी की सरकार की तरह गुंडाराज नहीं है और तो और कोई व्यक्ति किसी तरीके की दबंगई नहीं कर सकताl हमने सुशासन की व्यवस्था के तहत एक बेहतर शासन देने की पहल की हैl

पूर्व की सरकारों में उन्हीं के लोग जमीनों पर कब्जा करते थे गरीबों को प्रताड़ित करते थेl लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं हैl भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी हैl

उज्जवला औऱ प्रधानमंत्री आवास जैसी योजना हर गरीब तक पहुँची-

केंद्र सरकार का यह लक्ष्य रहा है कि 2022 तक प्रत्येक व्यक्ति का अपना पक्का मकान हो और हम इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैंl और उसका परिणाम यह है की आज उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम राज्यों में बहुतायत में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा हैl

इसके अलावा उज्जवला योजना के तहत सरकार ने प्रत्येक घर को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का कार्य किया हैl जो आज तलक कोई नहीं कर सका हैl हमने हर घर में बिजली पहुंचाने का वादा भी पूरा किया है आज सब के पास अपना बिजली कनेक्शन है और लगभग हर गांव में बिजली भी पहुंची हैl

सरकार ने कार्यकर्ताओं को जरूर निराश किया-

यह पूछने पर की पार्टी के अंदर खाने बगावत के सुर बुलंद है विधायक से लेकर मंत्री तक और फिर पार्टी के संगठन का हर कार्यकर्ता जब यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि हमारी सुनी नहीं गई इस पर क्या कहेंगेl

इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हां यह बात बिल्कुल सही है कि कार्यकर्ताओं को निराशा हुईl भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष घर घर जाकर लोगों को पार्टी और सरकार के बारे में बताता हैl लेकिन आज थानों में, तहसीलों में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैl

और यह होना चाहिए की उसको सुना जाये, इसके लिए सरकार और पार्टी के बीच बैठक हो रही हैं समन्वय बनाया जा रहा है और कोशिश रहेगी कि अब ऐसा ना होl

ह

हर्ष वर्धन

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें