लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
राजनीति

Uttar Pradesh : अखिलेश यादव बोले नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की वैक्सीन केशव मौर्य बोले माफी मांगे अखिलेश

Uttar Pradesh की सियासत में हलचल तब मच गई जब आज सुबह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

अखिलेश ने कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया उन्होंने कहा कि वो बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उनके बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश ने देश के वैज्ञानिकों का अपमान किया है। केशव ने अखिलेश से माफी मांगने को भी कहा है।

क्या कुछ कहा था अखिलेश यादव ने-

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ,

“कोविड के नाम पर लोगों का वेतन काटा गया। यहां किसको कोरोना है, सरकार मान ही नहीं रही कि कोरोना है। सरकार तब कोरोना मानती है जब विपक्ष कोई कार्यक्रम करता है। क्या जरूरत है इतने फ्रीजर्स और ड्राई रन की, कोल्ड चेन बनाने की।

ताली-थाली बजा दो कोरोना चला जाएगा। जिस सरकार ने थाली ताली बजाई हो, हेलिकॉप्टर उड़ाए हों, उसे क्या जरूरत है, वैक्सीन की। हम बिना मास्क के बैठे हुए हैं यहां, वो महंगाई और बेरोजगारी छुपा रहे हैं इसकी आड़ में।“

एक पत्रकार ने सपा प्रमुख से कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल करते हुए पूछा जिस पर अखिलेश ने जवाब देते हुए कहा,

“देखिए मैं तो नहीं लगवाऊंगा वैक्सीन, मैंने अपनी बात कह दी। और वो भी बीजेपी लगा रही है, उसका भरोसा करूंगा मैं? अरे जाओ भाई, अपनी सरकार आएगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी। हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते।”

नए साल में आपकी जिंदगी में क्या कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, जानते हैं !

नए साल में आपकी जिंदगी में क्या कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, जानते हैं !

अखिलेश ने किया वैज्ञानिकों का अपमान केशव मौर्य-

अब अखिलेश यादव का इतना कहना था तो सियासत का पीछे होना कहां छूटता अखिलेश यादव पर चौतरफा राजनीतिक हमले शुरू हो गये सुबह के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और यूपी के लोगों को अखिलेश पर भरोसा नहीं हैं।

श्री अखिलेश यादव जी को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को श्री अखिलेश यादव जी पर भरोसा नहीं है। अखिलेश जी का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 2, 2021

श्री अखिलेश यादव जी को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को श्री अखिलेश यादव जी पर भरोसा नहीं है। अखिलेश जी का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 2, 2021

उन्होंने कहा कि वैक्सीन पर सवाल उठाना देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें (अखिलेश को) माफी मांगनी चाहिए।

वहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव का वैक्सीन नहीं लगवाना और इसे बीजेपी वैक्सीन कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे अधिक दुर्भाग्य की बात ये है कि एक युवा नेता वैक्सीन को एक पार्टी के साथ जोड़ रहे हैं। ये दिखाता है कि अखिलेश राजनीति से बाहर नहीं सोच सकते।

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि मकर संक्रांति के आसपास यूपी में वैक्सीनेशन की शुरूआत हो जाएगी।

यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि दो जनवरी को लखनऊ में 6 जगहों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। 5 जनवरी को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में 6-6 जगहों पर ड्राई रन किया जाएगा।

न नरेंद्र मोदी का जादू न ही कांग्रेस की नाकामी, अरविंद केजरीवाल इस दशक के सबसे बड़े राजनीतिक सिकंदर

न नरेंद्र मोदी का जादू न ही कांग्रेस की नाकामी, अरविंद केजरीवाल इस दशक के सबसे बड़े राजनीतिक सिकंदर

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें