लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

यूपी के उपचुनावों में हुई दुर्गति को देखकर मायावती ने उत्तर प्रदेश BSP अध्यक्ष को बदला

4 बार देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है।

4 बार देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है।

मायावती ने भीम राजभर को यूपी बीएसपी का अध्यक्ष बनाया है। वो मुनकाद अली की जगह लेंगे। मायावती ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही श्री भीम राजभर, निवासी ज़िला मऊ (आज़मगढ़ मण्डल) को बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।— Mayawati (@Mayawati) November 15, 2020

यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही श्री भीम राजभर, निवासी ज़िला मऊ (आज़मगढ़ मण्डल) को बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।

— Mayawati (@Mayawati) November 15, 2020

भीम राजभर को बसपा ने हाल ही में हुए बिहार चुनाव की जिम्मेदारी दी थी। बिहार चुनाव खत्म होते ही 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

राज्‍यसभा के पूर्व सदस्‍य मेरठ निवासी मुनकाद अली बसपा के प्रदेश अध्‍यक्ष थे।

हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में बीएसपी का प्रदर्शन 2017 के मुकाबले कमजोर रहा है। उपचुनाव में बीएसपी सात विधानसभा क्षेत्रों में से सिर्फ एक सीट पर दूसरे स्‍थान पर रही, जबकि 2017 में हुए आम चुनाव में इन सात में से तीन सीटों पर दूसरे स्‍थान पर थी। हालांकि बीएसपी इन सातों में से 2017 में भी कोई सीट जीत नहीं सकी थी।

भीम राजभर मऊ जनपद के इंदारा के रहने वाले हैं। इनके पिता छत्तीसगढ़ में नौकरी करते थे। भीम राजभर के परिवार की कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं है।

भीम राजभर 2012 में मऊ विधानसभा सदर से बीएसपी के टिकट पर चुनाव भी लड़े चुके हैं हालांकि वह कौमी एकता दल के मुख्तार अंसारी से चुनाव हार गए थे। फिलहाल कहा जा रहा है कि भीम राजभर को दी गई यह जिम्मेदारी राजभर बिरादरी के वोटों पर हस्तक्षेप बढ़ाने के प्लान से दी गई है।

ओमप्रकाश राजभर बोले नही पड़ेगा कोई प्रभाव-

पूर्वांचल की राजनीति में दिग्गज माने जाने वाले पिछड़ों की लड़ाई को लेकर हमेशा सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का इस पूरे मामले पर यही कहना है कि बीएसपी के इस फैसले से राजभर समाज के ऊपर कोई भी प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।

जब हमारे संवाददाता ने ओमप्रकाश राजभर को फोन किया तो उन्होंने यही बताया कि राजभर समाज हमेशा अपने हक और हकूक के लिए लड़ता हुआ आया है और वह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है।

मुझे नहीं लगता है कि भीम राजभर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से राजभर समाज पर कोई प्रभाव पड़ेगा।

विवाद के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राहुल की वापसी के संकेत प्रियंका बनी उत्तर प्रदेश की प्रभारी

विवाद के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राहुल की वापसी के संकेत प्रियंका बनी उत्तर प्रदेश की प्रभारी

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें