लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
देश

केंद्र सरकार की हठधर्मिता औऱ अंतरराष्ट्रीय मंच पर हो रही भारत की फजीहत पर क्या बोले अमित शाह

केंद्र सरकार द्वारा लाये किसान कानूनों पर किसानों के हो रहे आंदोलन को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है।

जो की केंद्र सरकार के लिए मुश्किल का सबब बनता दिख रहा है और विदेशों में भारत की साख को बट्टा लगा रही है। किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार रेहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट पर गृहमंत्री अमित शाह को सामने आना पड़ा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करने वाले इन स्टार्स पर निशाना साधा है। शाह ने भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी एकता को कोई डिगा नहीं सकता है।

क्या कुछ कहा है अमित शाह ने –

विदेशों से मिल रहे किसान आंदोलन के समर्थन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मोर्चा संभालना पड़ा है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुऐ लिखा कि कोई भी प्रॉपगैंडा भारत की एकता को नहीं डिगा सकता है!

कोई भी प्रचार भारत को नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकता है। प्रॉपगैंडा नहीं, भारत के भाग्य का फैसला केवल प्रगति से ही हो सकता है। भारत एकजुट होकर खड़ा है और साथ मिलकर प्रगति कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने भी दी है कड़ी प्रतिक्रिया-

विदेश मंत्रालय ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कृषि सुधारों के बारे में देश के किसानों के एक बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं।

नहीं! ये अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं नहीं है, ये दिल्ली की सड़के हैं

नहीं! ये अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं नहीं है, ये दिल्ली की सड़के हैं

विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए। खास तौर पर मशहूर हस्तियों एवं अन्य द्वारा सोशल मीडिया पर हैशटैग और टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाने की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना होती है।

अखिरकार अमित शाह को इस तरह क्यों आगे आना पड़ा –

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था, इसके बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। थनबर्ग ने मंगलवार को ट्वीट किया कि हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।

उन्होंने इसके साथ ही सीएनएन की एक खबर टैग की जिसका शीर्षक था, ‘प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प के बीच भारत ने नयी दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा बंद की।’

बॉलीवुड की तरफ़ से आई ऐसी प्रतिक्रियाये –

पॉप स्टार रिहाना की तरफ से किसान आंदोलन के बारे में मंगलवार को ट्वीट करने के एक दिन बाद बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं।

why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021

why aren’t we talking about this?! #FarmersProtest https://t.co/obmIlXhK9S

— Rihanna (@rihanna) February 2, 2021

इसके साथ ही, बॉलीवुड की इन हस्तियों ने हैशटैग इंडिया टूगेदर और हैशटैग इंडिया एगेंस्ट प्रोपगेंड के साथ ट्वीट करते हुए देश या देश की नीतियों के खिलाफ प्रोपगेंडा से सचेत रहने को भी आगाह किया है।

भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा का न बनें हिस्सा- अजय देवगन

Don’t fall for any false propaganda against India or Indian policies. Its important to stand united at this hour w/o any infighting 🙏🏼#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 3, 2021

Don’t fall for any false propaganda against India or Indian policies. Its important to stand united at this hour w/o any infighting 🙏🏼#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 3, 2021

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने किसान आंदोलन के नाम पर विरोध करने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे किसी प्रोपगेंडा का हिस्सा ना बनें। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- “”भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी प्रोपगेंड का हिस्सा ना बनें। किसी अंतर्कलह के बिना यह महत्वपूर्ण है कि एक साथ खड़े रहें।

अक्षय कुमार बोले- समाधान के हो रहे प्रयास

Farmers constitute an extremely important part of our country. And the efforts being undertaken to resolve their issues are evident. Let’s support an amicable resolution, rather than paying attention to anyone creating differences. 🙏🏻#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda https://t.co/LgAn6tIwWp— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 3, 2021

Farmers constitute an extremely important part of our country. And the efforts being undertaken to resolve their issues are evident. Let’s support an amicable resolution, rather than paying attention to anyone creating differences. 🙏🏻#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda https://t.co/LgAn6tIwWp

— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 3, 2021

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि किसान हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि मुद्दों के समाधान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। किसी की तरफ से मतभेद पैदा करने पर ध्यान देने की जगह आपसी समाधान का समर्थन किया जाना चाहिए।

सुनील शेट्टी बोले- आधी सच्चाई बेहद खतरनाक

We must always take a comprehensive view of things, as there is nothing more dangerous than half truth. #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda @hiteshjain33 https://t.co/7rNZ683ZAU— Suniel Shetty (@SunielVShetty) February 3, 2021

We must always take a comprehensive view of things, as there is nothing more dangerous than half truth. #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda @hiteshjain33 https://t.co/7rNZ683ZAU

— Suniel Shetty (@SunielVShetty) February 3, 2021

एक्टर सुनील शेट्टी ने ट्वीट करते हुए कहा- “हमे पूरी चीजों को हमेशा व्यापक तौर पर देखना चाहिए क्योंकि आधी सच्चाई से ज्यादा खतरनाक और कुछ नहीं हो सकता है।

” जबकि, करन जौहर ने लिखा है- हम मुश्किल वक्त में रह रहे हैं और इस वक्त की जरूरत है ये है हर मोड़ पर धैर्य बनाए रखे। एक साथ आएं और समाधान के लिए हर प्रयास करें- किसान भारत के रीढ की हड्डी हैं। हमें किसी को बांटने न दें।

कंगना रनौत ने किसानों को बताया आतंकवादी –

No one is talking about it because they are not farmers they are terrorists who are trying to divide India, so that China can take over our vulnerable broken nation and make it a Chinese colony much like USA… Sit down you fool, we are not selling our nation like you dummies. https://t.co/OIAD5Pa61a— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 2, 2021

No one is talking about it because they are not farmers they are terrorists who are trying to divide India, so that China can take over our vulnerable broken nation and make it a Chinese colony much like USA… Sit down you fool, we are not selling our nation like you dummies. https://t.co/OIAD5Pa61a

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 2, 2021

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने जहां रिहाना के ट्वीट का समर्थन किया। वहीं, कंगना रनौत ने रिहाना के इस ट्वीट का जवाब दिया। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कोई भी इनके बारे में बात इसलिए नहीं कर रहा क्योंकि ये किसान नहीं है।

ये आतंकवादी हैं, जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि चीन हमारे कमजोर टूटे हुए राष्ट्र पर कब्जा कर सके और चाइनीज जैसी कॉलोनी बना सके।

Martyrs Day: क्या हुआ था गांधी की हत्या वाले दिन ?

Martyrs Day: क्या हुआ था गांधी की हत्या वाले दिन ?

किसान आंदोलन पर हमारी स्पेशल कवरेज –

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें