लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
राजनीति

आज़म खान के बयानों पर बवाल, रुकने का नहीं ले रहा नाम

आज़म खान के विवादित बयान से राजनीति , बॉलीवुड , महिला आयोग सब हुये नाराज़ , जयाप्रदा ने भी उखाड़े गड़े मुर्दे

2019 चुनावी मौसम, यहाँ हर नेता जनता के वोटों की बरसात चाहता है, उनके वोटों से भीगना चाहता है। लोकसभा चुनावो के इस मौसम में कुछ नेता अपनी ज़ुबान पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान की।

2019 लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी और पार्टी के नेताओं को मजबूत करने के लिए रविवार को आज़म खान ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए जयाप्रदा पर एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा “जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाये, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है ” हालाँकि उन्होंने इसमें किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया, पर कहा जा रहा है कि उनका इशारा जयाप्रदा की ओर था।

आपको बता दें कि जयाप्रदा रामपुर से आज़म खान के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। आज़म खान काफ़ी समय से जयाप्रदा पर निशाना साध रहे थे। इससे पहले जयाप्रदा समाजवादी पार्टी की नेता थी। 3 अप्रैल के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया की समाजवादी पार्टी में उनके साथ बदसलूकी होती थी , पार्टी में कोई उनका साथ नहीं देता था।

आज़म के इस बयान पर बॉलीवुड से आया ज़वाब –

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर व प्रोड्यूसर ने ट्विटर के माध्यम से आज़म खान, असदुद्दीन ओवैसी और अबु आजमी पर निशाना साधा और कहा है कि ‘मैं दुआ करता हूँ कि यह सब लोग इन चुनावों में हार जाये’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘गरीब मुसलमान इनकी चाल को समझ नहीं पाते हैं।

–

I wish that politicians like #AzamKhan #Owaisi and #AbuAzmi lose elections. These people are harming Muslims in a big way for their personal gains. Unfortunately poor Muslim people can’t understand their tricks. — KRK (@kamaalrkhan) April 14, 2019

I wish that politicians like #AzamKhan #Owaisi and #AbuAzmi lose elections. These people are harming Muslims in a big way for their personal gains. Unfortunately poor Muslim people can’t understand their tricks.

— KRK (@kamaalrkhan) April 14, 2019

यह ट्विट्ट इन चुनावों के मौसम में खूब हिचकोले खा रहा है और लोग इसे बेहद ही दिलचस्प मान रहे हैं।

Read This Also – Weird Tongue-in-cheek statements made by Indian Politicians

सुषमा स्वराज ने मुलायम से बोला – आपके सामने द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है, आप भीष्म मत बनिए

मुलायम भाई – आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के. आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं. आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये. @yadavakhilesh Smt.Jaya Bhaduri, Mrs.Dimple Yadav.pic.twitter.com/FNO5fM4Hkc — Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 15, 2019

मुलायम भाई – आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के. आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं. आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये. @yadavakhilesh Smt.Jaya Bhaduri, Mrs.Dimple Yadav.pic.twitter.com/FNO5fM4Hkc

— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 15, 2019

सुषमा स्वराज का यह बयान महाभारत के समय की याद दिलाता है जब पांडवो की रानी द्रौपदी का कौरव चीरहरण कर रहे थे उस समय वहां मौजूद भीष्म पितामह भी मात्र मूकदर्शक ही थे। जिस समय आज़म खान ने यह विवादित बयान दिया था उस वक्त वहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव मौजूद थे।

जयाप्रदा ने एएनआई से की बात –

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ” मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं है, मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ ऐसा क्या कर दिया कि वे ऐसी बातें कर रहे हैं” न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयाप्रदा ने कहा ”यह मेरे लिए नया नहीं है। आपको याद होगा कि मैं 2009 में उनकी पार्टी की उम्मीदवार थी। जब उन्होंने मेरे खिलाफ टिप्पणी की तो उस समय किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया था। मैं एक महिला हूं और जो उन्होंने कहा वह मैं दोहरा भी नहीं सकती, मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या किया है, जो वे ऐसी बातें कह रहे हैं।

Jaya Prada: He shouldn’t be allowed to contest elections. Because if this man wins, what will happen to democracy? There’ll be no place for women in society. Where will we go? Should I die, then you’ll be satisfied? You think that I’ll get scared & leave Rampur? But I won’t leave pic.twitter.com/85EuDaoZd8 — ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019

Jaya Prada: He shouldn’t be allowed to contest elections. Because if this man wins, what will happen to democracy? There’ll be no place for women in society. Where will we go? Should I die, then you’ll be satisfied? You think that I’ll get scared & leave Rampur? But I won’t leave pic.twitter.com/85EuDaoZd8

— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019

आज़म खान पर दर्ज हुई एफआईआर

आज़म खान के इस विवादित बयान पर एफआईआर दर्ज करवा दी गयी है। इस बयान को लेकर आज़म खान अब सफाई देते नज़र आ रहे हैं।

उनका कहना है कि ‘मैंने बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी।’

आज़म खान ने एएनआई को दिए गये बयान में कहा कि ‘मैंने किसी का नाम नहीं लिया है। मैं जानता हूं कि मुझे क्या कहना चाहिए। अगर कोई साबित कर देता है कि मैंने कहीं भी किसी का नाम लिया है या किसी का अपमान किया है, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। आजम खान ने एएनआई से कहा कि ‘मैं दिल्ली के एक व्यक्ति का जिक्र कर रहा था जो अस्वस्थ है।’

Azam Khan, Samajwadi Party (SP) in Rampur on his remark, ‘main 17 din mein pehchan gaya ki inke niche ka underwear khaki rang ka hai’: I haven’t named anyone. I know what I should say. If anyone can prove that I named anyone anywhere&insulted anyone,then I’ll not contest election pic.twitter.com/ftDtC57ttA — ANI UP (@ANINewsUP) April 14, 2019

Azam Khan, Samajwadi Party (SP) in Rampur on his remark, ‘main 17 din mein pehchan gaya ki inke niche ka underwear khaki rang ka hai’: I haven’t named anyone. I know what I should say. If anyone can prove that I named anyone anywhere&insulted anyone,then I’ll not contest election pic.twitter.com/ftDtC57ttA

— ANI UP (@ANINewsUP) April 14, 2019

महिला आयोग के द्वारा आज़म को नोटिस –

इस टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा ठोस कदम उठाये गये और उन्होंने आज़म खान को नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का कहना है कि वह हमेशा महिलाओं के बारे में गंदी बातें करते हैं और इस चुनाव में महिला राजनेताओं के खिलाफ यह उनकी दूसरी टिप्पणी है, हम चुनाव आयोग से भी कड़ी कार्रवाई करने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि उनको सबक सिखाने का वक्त आ गया है , अब उन्हें इसे रोकना ही होगा, महिलाएं सेक्स ऑब्जेक्ट नहीं हैं, मुझे लगता है महिला मतदाताओं को भी महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ मतदान करना चाहिए।

National Commission for Women (NCW) sends a notice to SP leader Azam Khan over his remark ‘main 17 din mein pehchan gaya ki inke niche ka underwear khaki rang ka hai’, he made in Rampur (UP) yesterday. pic.twitter.com/q1l5uqJ4w2 — ANI (@ANI) April 15, 2019

National Commission for Women (NCW) sends a notice to SP leader Azam Khan over his remark ‘main 17 din mein pehchan gaya ki inke niche ka underwear khaki rang ka hai’, he made in Rampur (UP) yesterday. pic.twitter.com/q1l5uqJ4w2

— ANI (@ANI) April 15, 2019

अब ये तो वक़्त ही बताएगा कौन फ़तेह करेगा रामपुर का किला।

टैगचुनावोबॉलीवुडलोकसभा चुनावो
V

VoxyTalksy

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें