लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
देश

Chhattisgarh Government: छत्तीसगढ़ सरकार में बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा !

Chhattisgarh Government News

क्या भूपेश इस्तीफा देगें या पद पर बने रहेंगें ?

छत्तीसगढ़ सरकार को 17 दिसंबर को 2 साल पूरे हो रहे हैं और इस मौके पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में सीएम पद पर ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है।

इन दिनों ऐसा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। काफी दिनों से चर्चा है कि सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाया जा सकता है। उनकी जगह वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंह देव को सीएम पद दिया जा सकता है।

ऐसी अटकलें देव के एक बयान के बाद शुरू हुईं, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री की अवधि कितनी रहेगी, ये वक्त बताएगा।’ अब इन अटकलों पर सीएम बघेल ने जवाब दिया है कि ‘अगर हाई कमांड कहेगा तो वो अभी इस्तीफा दे देंगे।

क्या है पूरी बात कहां से शुरू हुई बातें-

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने एक बयान दिया था। देव ने कहा, “मुख्यमंत्री की अवधि कितनी होगी, या कितना किसका कार्यकाल रहेगा, ये तो समय बताएगा। मुख्यमंत्री 15 साल भी रहे हैं और दो दिन भी।

देव के इस बयान के बाद राज्य में इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि सीएम पद का चेहरा बदल सकता है। जब 2018 में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में चुनाव जीती थी, तो सीएम पद के लिए भूपेश बघेल के साथ टीएस सिंह देव का नाम भी प्रबल दावेदार में माना जा रहा था।

हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने बघेल के नाम पर मुहर लगाई थी,उस समय कुछ लोगों का कहना था कि राहुल गांधी ने बघेल और देव को पांच साल का कार्यकाल आधा-आधा बांटने का आश्वासन दिया है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था ।

‘हाई कमांड बोलेगा तो इस्तीफा दे दूंगा’- CM भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री कार्यकाल के संबंध में जब भूपेश बघेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाई कमांड कहेगा तो वो अभी इस्तीफा दे देंगे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बघेल ने कहा, “मुझे पद से लगाव नहीं है, मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं।

जो लोग ऐसी गलतफहमी फैला रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि ये राज्य के हित में नहीं है।”इससे पहले ABP न्यूज से भी बात करते हुए सीएम बघेल ने ऐसा ही बयान दिया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हड़कंप मच गया था।

ABP न्यूज ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया है कि ‘बघेल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और देव को मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें