लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

उत्तर प्रदेश में जातिविशेष के सर्वे को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर की एफ.आई.आर

इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के जातिवाद पर एक टेलीफोनिक सर्वे कराया, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया। दरअसल आप का दावा है कि उनके सर्वे में 63 फीसदी लोगों ने माना है कि योगी सरकार जातिवादी है और ठाकुरवाद चरम पर है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली आम आदमी पार्टी(आप) अब यूपी में भी अपनी सियासी जमीन मजबूत करने को योगी आदित्यनाथ सरकार से दो-दो हाथ करने को नजर आ रही है।

‘आप’ के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कराया सर्वे

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक सर्वे कराया जिसमें उन्होंने कहा, ’28 प्रतिशत लोगों ने कहा कि योगी सरकार ठाकुरों के लिए काम नहीं कर रही है. वहीं, 9 प्रतिशत लोगों ने जवाब देने से मना कर दिया.’ आप के इस सर्वे की भनक लगते ही यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज कर ली गई। संजय के मुताबिक, ‘सर्वे में 63 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ठाकुरों के लिए काम कर रही है। एक जाति की सरकार चल रही है।

10 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं राज्यसभा सांसद पर

संजय सिंह के मुताबिक, ‘यूपी में योगीराज में दलितों पर, ब्राह्मणों पर, शोषितो पर लगातार अत्याचार और अन्याय हो रहा है। ये बात सिर्फ मैं या आम आदमी पार्टी नहीं कह रही है, बल्कि बीजेपी के विधायक राधा मोहनदास अग्रवाल ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ठाकुरवादी सरकार है।’ विधायक देवमणि द्विवेदी ने आरोप लगाया कि यूपी में ब्राह्मणों के साथ अत्याचार और अन्याय हो रहा है। लोग कहते थे कि सीएम योगी केवल ठाकुरों के लिए काम करते हैं, दूसरी जातियों के साथ अन्याय होता है, दूसरी जाति के साथ अनदेखी होती है। मैंने ये बात सार्वजनिक रूप से कही तो एफआईआर दर्ज करा दी गई।

सर्वे को लेकर क्या कुछ कहा BJP ने

‘आप’ के CYSS के अध्यक्ष वंशराज दुबे के मुताबिक अभी कुल 68 हजार लोगों के बीच ये टेलीफोनिक सर्वे हुआ है। इस सर्वे में पूछा गया है, ‘यूपी में कई लोग कहने लगे हैं कि अखिलेश यादव ने जैसे यादव समाज के लिए काम किया और जैसे मायावती ने दलितों के लिए काम किया, वैसे योगी जी सिर्फ और सिर्फ ठाकुर समाज के लिए काम कर रहे हैं। क्या आप इस बात से सहमत हैं? अगर सहमत हैं तो एक दबाएं और सहमत नहीं हैं तो दो दबाएं।

रिया के खिलाफ हो रहे मीडिया ट्रायल पर बॉलीवुड इंडस्ट्री हो रही है लामबन्द!

रिया के खिलाफ हो रहे मीडिया ट्रायल पर बॉलीवुड इंडस्ट्री हो रही है लामबन्द!

यूपी में आम आदमी पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत में प्रस्तावित पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि कोरोना के कारण ये चुनाव टलकर अप्रैल 2021 में होने की उम्मीद है। पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में ‘कोरोना सहायता टीम’ बनाई गई है। यह टीम गांव-गांव जाकर ऑक्सिमीटर उपलब्ध करा रही है और उनके इलाज में मदद कर रही है

इस अभियान को आप विधायक दिलीप पांडेय माॅनिटर कर रहे हैं. इसके जरिए गांव-गांव में लोगों का डाटाबेस भी इकट्ठा हो रहा है। इसके अलावा पार्टी ने कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं को भी शामिल किया, जो यूपी कांग्रेस के मौजूदा हालातों को देखते हुए पार्टी छोड़कर चले गए।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें