लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

नए साल में आपकी जिंदगी में क्या कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, जानते हैं !

साल 2020 अपने अंजाम की ओर बढ़ रहा है और 2021 नए इस्तकबाल के साथ दस्तक देने को है. आने वाला नया साल आपके लिए बेहतर होगा, ऐसी उम्मीद तो लगाई ही जा सकती है लेकिन बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो कि बदलने की ओर हैं. आइए डालते हैं नजर कुछ ऐसे ही नियम कानूनों पर –

हर गाड़ी पर फास्टैग जरूरी-

न्यू ईयर और उसके बाद शहर से बाहर सैर-सपाटे का प्रोग्राम बना रहे हैं तो गाड़ी पर फास्टैग जरूर लगवा लें. 1 जनवरी 2021 से देश में हर गाड़ी पर फास्टैग लगवाना जरूरी होगा. ऐसा न किया तो जेब पर बहुत भारी पड़ेगा. इस बात की घोषणा परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 24 दिसंबर को अपने एक संबोधन में कर चुके हैं. अगर गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है तो 1 जनवरी से टोल प्लाजा पर मार्शल आपको फास्टैग लेन में नहीं घुसने देगा.

अगर आप गलती से लेन में घुस गए तो उस प्लाजा पर आपकी गाड़ी का जितना टोल होगा, उसका डबल चुकाना होगा. फास्टैग क्या है, ये तो पता ही होगा. नहीं पता तो हम बता देते हैं. फास्टैग से आपकी गाड़ी का टोल टैक्स आपके खाते से अपने आप कट जाएगा, कैश पेमेंट करने का झंझट नहीं रहेगा।

जीएसटी के नियम बदल जाएंगे-

इस बदलाव का हालांकि आम जनता पर तो सीधा कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन छोटे दुकानदारों के लिए 1 जनवरी से जीएसटी के कुछ नियम बदल रहे हैं. 5 करोड़ रुपए तक के बिजनेस टर्नओवर वाले बिजनेसमैन को अब साल में सिर्फ 8 GST सेल्स रिटर्न्स भरने होंगे.

पहले इसके लिए 12 रिटर्न्स भरने पड़ते थे. चार रिटर्न GSTR-3B के और चार रिटर्न GSTR-1 के भरने होंगे. इस नए नियम का असर देश के बहुत सारे कारोबारियों पर पड़ेगा क्योंकि 92 फीसदी यही लोग हैं, जो जीएसटी भरते हैं।

पॉजिटिव पे से मिलेगी ज्यादा सिक्योरिटी-

अगस्त 2020 में आरबीआई ने बैंकों में चेक क्लिरेंस को लेकर नया नियम घोषित किया था. इसे पॉजिटिव पे सिस्टम कहा गया. इसकी शुरुआत 1, 2021 से हो जाएगी. ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये और इससे ऊपर के सभी चेक पेमेंट पर ‘पॉजिटिव पे’ व्यवस्था लागू होगी.

हर किसी का मीडिया ट्रायल करने वाले “मीडिया” का आज खुद मीडिया ट्रायल हो रहा है!

हर किसी का मीडिया ट्रायल करने वाले “मीडिया” का आज खुद मीडिया ट्रायल हो रहा है!

अब अगर आपको 50 हजार रुपए का चेक अकाउंट में जमा करना है तो उस चेक के अगले और पिछले हिस्से की फोटो खींचकर बैंक के ऐप पर अपलोड करनी होगी. इसे बैंक अधिकारी कंफर्म करेगा, तभी पेमेंट रिलीज करेगा. धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इस तरह के नियम को लाया गया है. हालांकि कुछ प्राइवेट बैंक पहले ही इससे मिलती जुलती व्यवस्था अपना चुके हैं।

इन डिवाइसेज पर गायब हो जाएगा व्हाट्सएप-

नए साल से कुछ मोबाइल डिवाइसेज पर वॉट्सऐप चलना बंद हो जाएगा. दरअसल वॉट्सऐप कुछ फोन मॉडल्स पर अपना सपोर्ट बंद कर रहा है. सबसे पहले तो वॉट्सऐप उन डिवाइसेज पर बंद होगा, जिनका ऑपरेटिंग सिस्टम काफी पुराना है. मिसाल के तौर पर अगर आपके फोन में एंड्रॉयड का 4.0.3 या उससे कम वाला वर्जन है तो WhatsApp चलाने के लिए नया फोन लेना होगा.

इस ऑपरेटिंग पर चलने वाले प्रमुख मॉडल्स में शामिल हैं HTC Desire, LG Optimus Black, Motorola Droid Razr और Samsung Galaxy S2.अगर आप iPhone यूजर हैं और आपके फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 9 या उससे पहले का है तो अब वॉट्सऐप नहीं चलेगा. iPhone 4 और उससे पहले के मॉडल इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. हालांकि iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 5C, iPhone 6, and iPhone 6S को iOS 9 पर अपडेट कर सकते हैं।

“किस्सा” माउंट एवरेस्ट की नाप और उसके किरदार का

“किस्सा” माउंट एवरेस्ट की नाप और उसके किरदार का

1 जनवरी से UPI पर चार्ज नहीं लगेगा-

पिछले कई महीनों से खबर चल रही थी कि 1 जनवरी से UPI के जरिए पेमेंट करने पर कुछ खर्चा-पानी देना होगा. मतलब इस पर कुछ सेवा शुल्क देना होगा. हालांकि इस खबर का खंडन खुद पीआईबी और पेमेंट्स के लिए जम्मेदार संस्था NPCI ने कई बार किया है. इसके बावजूद अब भी कुछ लोगों को कंफ्यूजन बना हुआ है. तो यह बात पक्की है कि यूपीआई पेमेंट पर सरकार किसी भी तरह का शुल्क लेने का प्लान नहीं बना रही है।

2 हजार की जगह अब 5000 का कॉन्टैक्टलेस पेमेंट-

आरबीआई ने डेबिड-क्रेडिट कार्ड के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की लिमिट बढ़ाने की घोषणा की थी. यह नियम 1 जनवरी 2021 से लागू हो जाएगा. नई तकनीक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड को पेमेंट मशीन में स्वाइप नहीं करना पड़ता. बस मशीन के ऊपर टच करके ही पेमेंट किया जा सकता है. इस तरह से पेमेंट करने में पिन नंबर भी नहीं डालना पड़ता. इससे ग्राहकों को सहूलियत रहती है. अब तक सिर्फ 2 हजार रुपए तक का ही कॉन्टैक्टलेस पेमेंट किया जा सकता था. 1 जनवरी से 5 हजार रुपए तक के पेमेंट के लिए पिन नहीं डालना होगा।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें