लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
गैजेट

बाज़ार में आया 3 कैमरे वाला फ़ोन, Infinix Smart 3 Plus है बेहद ख़ास और सस्ता

Infinix Smart 3 Plus मात्र रू.6,999/- में आप अपना बना सकते हैं, इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से 30 अप्रैल से शुरू होगी , इस फोन में कैमरा ही नहीं बहुत कुछ है ख़ास, पढ़े लेख

बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियों के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाज़ार है। इस बाज़ार को देखते हुए चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Infinix ने 3 कैमरे वाला फ़ोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत बेहद ही आम है।

आईये जानते हैं फ़ोन के बारे में –

काफ़ी कम कीमत 6,999/- के साथ Infinix Smart 3 Plus लॉन्च किया गया। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो 6.21 इंच की बड़ी एचडी डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रेजॉलूशन 720×1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।

वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है, साथ ही इसमें 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है।

फोन में 2 गीगाहर्ट्ज हीलियो A22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आईएमजी पावर वीआर जीपीयू और 2GB रैम दी गई है। फोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

3 कैमरे वाले इस फ़ोन में बहुत कुछ ख़ास है जैसे कि फोन में एफ/1.8 वाला 13 मेगापिक्सल का लेंस, 2 मेगापिक्सल का लेंस और एक लो-लाइट सेंसर भी दिया गया है। ये कैमरे ड्यूल एलईडी फ्लैश ऑटो सीन डिटेक्शन, एआर स्टीकर्स जैसे कई फीचर्स से लैस हैं।

इसकी सहायता से फोटो और बेहतर ढंग से आएगी। फोन में एआई ब्यूटी मोड और स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अब आपको अलग से किसी ब्यूटी एप को अपने फोन में नहीं रखना पड़ेगा।

यह फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है। इस फोन में एक्सओएस 5.0 पर चलता है इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन की पावर को बरक़रार रखने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन को लेकर दावा किया है कि यह फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस है।

इस फोन को आप 30 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इसके कलर के बारे में बात करें तो यह दो कलर मिडनाइट ब्लैक और सफायर स्यान में उपलब्ध होगा।

इस फ़ोन की डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी काफी आकर्षक है, यह देखने में ग्लास बॉडी का लगता है लेकिन है यह हार्ड प्लास्टिक का।

कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी जो कि 3500 एमएएच की है वह 25 घंटे की बैटरी बैकअप देगी पर अगर आप इसे स्टैंड बाई मोड पर इस्तेमाल करेंगे तो यह 25 दिन तक आपका साथ निभाएगी।

Infinix Smart 3 Plus की लंबाई-चौड़ाई 157x76x7.8 मिलीमीटर और इसका वज़न 148 ग्राम है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, कंपास और फेस अनलॉक फोन जैसे बेहतरीन सेंसर मौजूद हैं ।

इसके आलावा इसमें PDAF, डुअल-एलईडी फ्लैश, ऑटो सीन डिटेक्शन, एआर स्टीकर्स समेत कई फीचर्स हैं । यह डुअल-सिम (नैनो) वाला फोन है।

V

VoxyTalksy

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें