लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

छात्रों ने 5 बजे, 5 मिनट थाली,ताली बजाई तो रेल मंत्री पीयूष गोयल को करना पड़ा परीक्षाओं का ऐलान

5 सितंबर को सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो और पोस्ट से भरा रहा, जिनमें SSC, रेलवे, बैंक के परीक्षार्थियों ने शाम 5 बजे, 5 मिनट के लिए थाली पीटी।कई जगह वो सड़कों पर भी उतरे।

5 सितंबर को सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो और पोस्ट से भरा रहा, जिनमें SSC, रेलवे, बैंक के परीक्षार्थियों ने शाम 5 बजे, 5 मिनट के लिए थाली पीटी। कई जगह वो सड़कों पर भी उतरे।

पूरा दिन #5Baje5Min, , #5बजे5मिनट, #RRBExamDate जैसे हैशटैग ट्रेंड करते रहे. वैसे, इन सबके ऊपर #HappyTeachersDay भी ट्रेंड कर रहा था।

5 सितंबर को शिक्षक दिवस होता है। लेकिन शिक्षकों के छात्र आज क्या कर रहे हैं? ताली-थाली पीट रहे हैं।

क्यों? एक अदद नौकरी के लिए. वो ‘समय पर’ प्रतियोगी परीक्षाएं कराने और उनके नतीजों की मांग कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार को छात्रों की तरफ से संदेश दिए जा रहे हैं।

सांकेतिक विरोध दर्ज किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई यूट्यूब वीडियो में डिसलाइक की भरमार से लेकर उन्हीं के दिए ताली-थाली वाले आइडिया तक।

There was a promise of giving jobs to the youth, here jobs are being taken away. The central government made the country a center of unemployment.#RRBExamDates #5बजे5मिनट#5Baje5Minute #5बजे5मिनिट pic.twitter.com/i99Hnp6cwU— Mohan Ranwa (Hindustani Boy) (@mohanranwa) September 5, 2020

There was a promise of giving jobs to the youth, here jobs are being taken away. The central government made the country a center of unemployment.#RRBExamDates #5बजे5मिनट#5Baje5Minute #5बजे5मिनिट pic.twitter.com/i99Hnp6cwU

— Mohan Ranwa (Hindustani Boy) (@mohanranwa) September 5, 2020

ये सब हो रहा है ताकि छिटपुट आवाज़ें इकट्ठा होकर सरकारी कानों पर गिरें. इंटरनेट के दौर में ये आवाज़ें हैशटैग बनकर आगे बढ़ रही हैं।

#5बजे5मिनिट #5बजे5मिनटStudent powerWomen's powerTogether we can make a difference 💯Mor power to you sister 👌 pic.twitter.com/2LIkfP1KY9— Er.Syed Arsh علی (@Ali_tweetsZ) September 5, 2020

#5बजे5मिनिट #5बजे5मिनट

Student powerWomen's power

Together we can make a difference 💯Mor power to you sister 👌 pic.twitter.com/2LIkfP1KY9

— Er.Syed Arsh علی (@Ali_tweetsZ) September 5, 2020

शोर ट्रेंड कर रहा है और असर भी कर रहा है. इतना कि सरकार को रेलवे परीक्षाओं का ऐलान करना पड़ गया।

We want Job… #5बजे5मिनट#5बजे5मिनट@vikassingh2017 @Asthakaushik05 @rockrahulyadav9 @RahulGandhi @PMOIndia @drdwivedisatish @DrRPNishank @myogiadityanath @Swetasinghgkp @SwechhaTripathi @Shivang02467853 @preetu_12314 pic.twitter.com/PeJoYoPqPf— शिक्षक भर्ती मिशन (@sikshakbharti) September 5, 2020

We want Job…

#5बजे5मिनट#5बजे5मिनट@vikassingh2017 @Asthakaushik05 @rockrahulyadav9 @RahulGandhi @PMOIndia @drdwivedisatish @DrRPNishank @myogiadityanath @Swetasinghgkp @SwechhaTripathi @Shivang02467853 @preetu_12314 pic.twitter.com/PeJoYoPqPf

— शिक्षक भर्ती मिशन (@sikshakbharti) September 5, 2020

रेल मंत्री ने किया परीक्षाओं का ऐलान

रेलवे की परीक्षाओं को लेकर जो ट्रेंड चला, उसका असर भी शाम तक दिखने लगा।

शाम 6 बजे के करीब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के ट्विटर अकांउट से जानकारी दी गई कि परीक्षाएं 15 दिसंबर से होंगी।

Railways to start Computer Based Test for notified 1,40,640 vacancies from 15th December 2020 🖥️Vacancies are of 3 types:🚆 Non Technical Popular Categories(guards, clerks etc)🚆 Isolated & Ministerial🚆 Level 1(track maintainers, pointsman etc)📖 https://t.co/T4VxTaR9wE— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 5, 2020

Railways to start Computer Based Test for notified 1,40,640 vacancies from 15th December 2020 🖥️

Vacancies are of 3 types:

🚆 Non Technical Popular Categories(guards, clerks etc)🚆 Isolated & Ministerial🚆 Level 1(track maintainers, pointsman etc)

📖 https://t.co/T4VxTaR9wE

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 5, 2020

पिछले दिनों #SpeakUpForSSCRailwayStudents हैशटैग से आंदोलन चला था, जो सिर्फ भारत के अलावा पूरे विश्व में नंबर वन पर ट्रेंड हुआ था।

इसके बाद SSC ने कुछ परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीखों की घोषणा भी की थी।

अब रेलवे की परीक्षाओं की तारीख भी आ गई है।

लेकिन ये भी विडंबना ही है कि रूटीन प्रक्रियाओं और रोज़गार की आवाज़ सरकार को सुनाने के लिए छात्रों को ये सब करना पड़ रहा है।

बिना शिक्षक कैसे साकार होगी भारत को विश्वगुरू बनाने की परिकल्पना?

बिना शिक्षक कैसे साकार होगी भारत को विश्वगुरू बनाने की परिकल्पना?

रेलवे की परीक्षाएं

रेलवे की NTPC यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटगरीज में फरवरी, 2019 में 35,308 पोस्ट की वैकेंसी निकली थी. एक करोड़ से ज़्यादा आवेदन आए।

जून-सितंबर 2019 के बीच इसकी परीक्षा होनी थी लेकिन अब 2020 का सितंबर आ गया और परीक्षा नहीं हुई।

ऐसे ही रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा भी लटकी हुई है। अब इनका ऐलान किया गया है, जिसे छात्रों की जीत माना जा रहा है।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें