लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

विपक्ष के कड़े विरोध के बाद आखिरकार सीमित प्रश्नकाल कराने पर राजी हुई सरकार

मॉनसून सत्र में आयोजित होने वाले संसद सत्र मे प्रश्नकाल को रद्द करने के फैसले पर विपक्ष के कड़े विरोध के बाद सरकार सीमित प्रश्नकाल कराने पर राजी हो गई है।

संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुधवार को कहा सरकार किसी भी चर्चा से भाग नहीं रही है । सरकार गैर तारांकित प्रश्न लेने को तैयार है सभी विपक्षी दलों को इस बारे में पहले से बताया गया था जिसमें से ज्यादातर पार्टियां राजी थी।

क्या होते हैं ग़ैरतारांकित प्रश्न

गैर तारांकित प्रश्न ऐसे प्रश्न होते हैं जिनका मंत्री केवल लिखित जवाब देते हैं जबकि तारांकित प्रश्न में सवाल पूछने वाले को मौखिक और लिखित दोनों उत्तर का विकल्प दिया जाता है उल्लेखनीय है कि महामारी को देखते हुए मानसून सत्र में प्रश्नकाल स्थगित करने का फैसला किया गया था।

अवमानना मामला : सर्वोच्च न्यायालय ने प्रशांत भूषण पर लगाया एक रुपये का जुर्माना, न देने पर तीन महीने की जेल।

अवमानना मामला : सर्वोच्च न्यायालय ने प्रशांत भूषण पर लगाया एक रुपये का जुर्माना, न देने पर तीन महीने की जेल।

विपक्ष ने एकजुट होकर किया था विरोध

प्रश्नकाल स्थगित होने पर संपूर्ण विपक्ष ने लामबंद होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसको लेकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा-मैंने 4 महीने पहले ही कहा था कि सत्ताधारी नेतृत्व महामारी के बहाने लोकतंत्र व मतभेद को दबाने की कोशिश करेगा, हमें सुरक्षित रखने के नाम पर इसे किस तरह से न्यायोचित ठहराया जा सकता है।

सवाल पूछना संसदीय लोकतंत्र के लिए संजीवनी है

विपक्ष ने कहा सरकार ने संसद को महज एक नोटिस बोर्ड बना दिया है और जो भी प्रस्ताव पास करवाना हो तो उसके लिए प्रचंड बहुमत को रबर स्टैंप की तरह इस्तेमाल कर रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि कोरोनावायरस के बहाने लोकतंत्र की हत्या की जा रहे है। ओ ब्रायन ने पूछा मानसून सत्र के कामकाज का समय लगभग बराबर ही है तो प्रश्नकाल को रद्द क्यों किया गया।

उधर बिहार की राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा यह फैसला निराशाजनक है, सीमा पर हालात ठीक नहीं है तनातनी है ऐसे में प्रश्नकाल को रद्द कर दिया गया है ।

कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने उम्मीद जताई है की अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए शून्यकाल को जारी रखा जाएगा।

मानसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाला है। अधिसूचना के मुताबिक सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। निजी बिल भी पेश करने की अनुमति नहीं होगी वही शून्य काल को घटाकर आधा घंटा किया गया है। कोरोना के कारण दो पाली सुबह 9:00 से 1:00 तक व दोपहर 3:00 से 7:00 बजे शाम तक संसद चलेगी। पहली पाली में राज्यसभा और दूसरी पाली में लोकसभा की कार्यवाही होगी इसके अलावा पूरे सत्र में कोई भी अवकाश नहीं होगा।

प्रश्नकाल रद्द करने पर झूठ फैला रहा है विपक्ष: भाजपा

मानसून सत्र में प्रश्नकाल स्थगित करने पर केंद्र सरकार की आलोचना पर भाजपा ने कांग्रेस की खिंचाई की है भाजपा ने कहा है यह हास्यास्पद है कि विपक्षी सदस्य जिन्हें अपनी पार्टी के अध्यक्ष से प्रश्न पूछने की हिम्मत नहीं है वे इस मुद्दे पर झूठी कहानी कह रहे हैं भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा है कि प्रश्नकाल स्थगित करने को लेकर विपक्ष द्वारा हंगामा करना और कुछ नहीं बल्कि अव्वल दर्जे का पाखंड है।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें