लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
हिंदी साहित्य

Romantic Shayri in Hindi : एक तो ये मेरा तज़ुर्बा है के तुमसे इश्क़ है बस

Romantic Shayri in Hindi

Romantic Shayri in Hindi

एक तो ये मेरा तज़ुर्बा है के तुमसे इश्क़ है बस और तुमने भी यही कहा है के तुमसे इश्क़ है बस

ये रदीफ़े ये काफ़िये जैसे मुस्कुराने लगे हैं शायद ग़ज़लों ने ज़िक्र किया है के तुमसे इश्क़ है बस

ताज़्ज़ुब है के तुम अनजान हो तो भला हो कैसे के सारे शहर को पता है के तुमसे इश्क़ है बस

सबूत-ए-इश्क़ और क्या के मेरे घर की दीवार-ओ-दर पे लिखा है के तुमसे इश्क़ है बस

सारी दलीलें झूठी हैं, सारे दावे ये फ़र्ज़ी हैं मुझे बस इतना पता है के तुमसे इश्क़ है बस

Love Shayri in Hindi : देर तक जब भी नज़रे टिकाता हूँ, मुझे तुम याद आते हो

Love Shayri in Hindi : देर तक जब भी नज़रे टिकाता हूँ, मुझे तुम याद आते हो

Romantic Shayri in Hindi

बसंती मार्च की वो रंग भरी दुपहरी

रंगों से सराबोर लोग और वहीं कहीं खड़ा मैं

ढूँढता रहा हूँ तुम्हें दोनो मुठ्ठियों में लिए गुलाल

हर आहट हर दस्तक़ पर नज़रे उधर

उधर सीढ़ियों वाली चौखट पर ठिठक जाती रही हैं हर दफ़ा…

हर दफ़ा वो मुठ्ठियाँ किसी और के गालों पर छपती, खुलती, सिमटती रही हैं

हर दफ़ा मेरे पाँव किसी और के साथ थिरकते रहे हैं

हर दफ़ा इशारों इशारों में बिरजू वही एक सवाल पूछता रहा है

हर दफ़ा सीढ़ियों पर रंग गिरता रहा है और आख़िर तक ठीक आख़िर तक तुम्हरा…

बस तुम्हारा इंतज़ार होता रहा है

वो पीला गुलाल मेरे शर्ट की ज़ेब में अब भी रक्खा पड़ा है !!

Romantic Shayri in Hindi

पता नही ख़ामोश था या आवाज़ करता रहा यूँ लगा कि जैसे सन्नाटा आवाज़ करता रहा

रात भर घर मे जाने क्या आवाज़ करता रहा शायद कल रात का लिखा आवाज़ करता रहा

वो जब जब हमारी गली से गुजरे कोई न कोई मिसरा आवाज़ करता रहा

वो चुपचाप हम्म हम्म करके सिर हिलती रही उफ़्फ़ उसके कान का झुमका आवाज़ करता रहा

रात गए बस्ती में सब जागते रहे एक बिन माँ का बच्चा आवाज़ करता रहा

मंत्री जी का भाषण और भीड़ का मतलब बहरों के कानों में गूंगा आवाज़ करता रहा

शरीफों की महफ़िलों में आजकल रातभर घुँघरू तवायफ़ की पाज़ेब का आवाज़ करता रहा

हर दफ़ा वो Silent पे बताती रही हर दफ़ा फ़ोन उसका आवाज़ करता रहा

द

दिवाकर विक्रम

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें