लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
खाना पीना

कोविड वैक्सिनेशन का दूसरा चरण आज से हुआ शुरू जानिये कब और किसे मिलेगा टीका।

देश में आज यानी 1 मार्च से कोविड वैक्सिनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस चरण में 60 साल से ऊपर के लोगों और पहले से बीमारी वाले 45 से 59 साल के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

भारत में टीकाकरण का आरंभ-

भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी। सरकार का लक्ष्य जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का है। कोविड वैक्सिनेशन चरणबद्ध तरीक़े से किया जा रहा है।

पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को वैक्सीन दी गई है। साथ ही फ़्रंटलाइन वर्कर्स यानी पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री फ़ोर्सेज और सैन्यकर्मियों को भी टीका लगाया गया है।

कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें-

टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www cowin gov in पर किया जा सकेगा।लोग, कोविन टू-पाइंट ज़ीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य ऐप पर अपना रेजिस्ट्रेशन करा सकेंगे और टीकाकरण के लिए किसी भी वक़्त और कहीं भी समय ले सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एक पहचान पत्र की ज़रूरत होगी।स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के लिए को-विन वेबसाइट (cowin gov in) पर जाएं। यहां पर ‘रजिस्टर यॉरसेल्फ’ पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर डालें और ‘गेट ओटोपी’ पर क्लिक करें।

इसके बाद मैसेज में एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी को भरकार वेरिफाई बटन क्लिक करें। ओटीपी वेरिफाई होने पर ‘रजिस्टर फॉर वैक्सीनेशन’ पेज खुल जाएगा।यहां पर मांगी गई जानकारियां भरें। साथ ही कौन-सा पहचान पत्र उपयोग करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें। इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक कर दें।

यहां भरा गया पहचान पत्र वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाना होगा। अगर आप पहले से बीमारी वाले (कोमॉर्बिडिटीज़) वर्ग में हैं तो यहीं पर अपनी बीमारी भी दर्ज करें और वैक्सीनेशन के समय एक मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा।

मोबाइल से रजिस्ट्रेशन होने के बाद कोविड वैक्सिनेशन के लिए 3 लोगों को जोड़ सकेंगे-

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के पूरा हो जाने पर आपकी अकाउंट डिटेल्स यानी जानकारियां दिखने लगेंगी। वहां पर आप उसी मोबाइल नंबर से तीन और लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए जोड़ सकते हैं।फिर वहीं से अप्वाइंटमेंट के लिए कैलेंडर जैसे आइकन पर क्लिक करें। इस पर शेड्यूल अप्वाइंटमेंट लिखा आएगा।

यहां से एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पर वैक्सीन के लिए सेंटर और तारीख चुन सकते हैं। इसके बाद कंफर्म बटन पर क्लिक करने पर अप्वाइंटमेंट सेक्सेसफुल का मैसेज आएगा।आप अप्वाइंटमेंट के दिन से पहले अप्वाइंटमेंट की तारीख भी बदल सकते हैं।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का भी होगा विकल्प-

अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते तो वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। इसके लिए वैध पहचान पत्र और पहले से कोई बीमारी वाले लोगों को मेडिकल सर्टिफिकेट ले जाना होगा।

इस बार टीकाकरण सरकारी और प्राइवेट केंद्रों पर हो रहा है। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।वैध फोटो पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड और फोटोग्राफ वाला पेंशन दस्तावेज़ मान्य होंगे।

कहां मिलेगी वैक्सीन और क्या होगी कीमत-

वैक्सीन की कीमत की बात करें तो ये सरकारी सेंटर पर मुफ्त लगाई जाएगी।

प्राइवेट अस्पताल में वैक्सीन के लिए 250 रुपये प्रति डोज़ देने होंगे। दोनों वैक्सीन के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

कोमॉर्बिडिटीज़ लोगो को भी दिया जाना है टीका-

दूसरे चरण में 45 साल से ज़्यादा उम्र के ऐसे लोगों को टीका दिया जा सकेगा जिन्हें कोमॉर्बिडिटी है। नीचे दिए ये लोग इस श्रेणी में आ सकते हैं।

1- दिव्यांग जैसे इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटीज/ मसक्यूलर डिस्ट्रोफी/ एसिड अटैक से श्वसन तंत्र प्रभावित/ अत्यधिक मदद की ज़रूरत वाले दिव्यांग व्यक्ति/ अंधेपन-बहरापन सहित बहु-विकलांगता

2- पिछले दो सालों में सांस से गंभीर बीमारी की वजह से कभी अस्पताल में भर्ती

3- सिकल सेल डिसीज/ बोन मैरो फेलियर/ एप्लास्टिक एनीमिया/ थैलिसीमिया मेजर

4- एक जुलाई 2020 या उसके बाद जांच में किसी तरह के कैंसर की पुष्टि या कोई कैंसर थेरेपी

5- प्राइमरी इम्यूनोडेफिशिएंसी डिसीज/ एचआईवी संक्रमण

6- किडनी/ लीवर/ हेमैटोपोएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करा चुके या कराने का इंतजार कर रहे हैं।

7- हैमोडायलिसिस/ सीएपीडी पर एंड स्टेज किडनी डिसीज

8- पिछले एक साल में हार्ट फेल्यर की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हों।

9- सिवियर पीएएच या इडियोपैथिक पीएएच के साथ जन्मजात ह्रदय रोग

10- सिग्निफिकेंट लेफ्ट वेंट्रीकुलर सिस्टोलिक डिस्फंक्शन, 40 प्रतिशत से कम

11- पल्मोनरी आर्टरी हाइपरटेंशन और हाइपरटेंशन/ डायबिटीज

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें