लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
देश

17 सितम्बर को छात्र फिर होंगें लामबंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाने का कर डाला एलान।

ताली-थाली इतनी जोर से बजी कि इस बार रेलवे ने दो साल से अटकी RRB NTPC और ग्रुप D के परीक्षा की तारीख जारी कर दी।

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में सोशल मीडिया की क्रांति की नई इबारत लिखने को तैयार हैं छात्र। सड़कों पर नहीं उतर सकते तो सोशल मीडिया को अपना हथियार बना रहे हैं। इस दौरान एक नया दौर दिखा है।

नाम है- ट्विटर ट्रेंड. लेकिन कमाल ये हुआ है कि इसका असर अबकी सड़क पर भी है। 11 सितंबर की सुबह से ही ट्विटर पर मोर्चा खुला है। दरअसल एक हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।

#राष्ट्रीयबेरोजगारदिवस. थोड़ा डिटेल में जानने पर पता चला कि यह यह देश के अलग-अलग राज्यों के अभ्यर्थियों और स्टूडेंट्स का सामूहिक विरोध-प्रदर्शन है।

ये स्टूडेंट्स देश में 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाएंगे। 17 सितंबर को इसलिए क्योंकि उस दिन देश के प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है।

आखिरकार छात्रों का ये समूह चाहता क्या है?

दिलचस्प होगी राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव की लड़ाई , RJD से मनोज झा तो JDU से हरिवंश नारायण सिंह होंगे आमने सामने

दिलचस्प होगी राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव की लड़ाई , RJD से मनोज झा तो JDU से हरिवंश नारायण सिंह होंगे आमने सामने

असल में ये स्टूडेंट्स रोजगार, परीक्षा और रुकी हुई भर्तियों को जल्द पूरी कराने की मांग कर रहे हैं। हमने हैशटैग के साथ किए जा रहे ट्वीट्स को पढ़ा तो मोटा-माटी यही मांगें हमें दिखीं।

रोजगार के लिए सोती सरकार को जगाने के लिए प्रस्तावित 17 सितम्बर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाने को मेरा समर्थन है। आप सब से अपील है कि इस मुहिम में भाग लेकर छात्रों-युवाओं के आवाज को बुलंद करिये।

आखिर ये माजरा क्या है? कब हुई इसकी शुरुआत?

30 अगस्त को पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ की। उनका ये कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड हुआ। इस वीडियो को 1 सितंबर, 2020 की शाम चार बजे तक मिले साढ़े पांच लाख डिसलाइक।

लाइक्स थे 81 हज़ार। बड़ी संख्या में किए गए ये डिस्लाइक चर्चा में आए। इनकी सत्यता पर भी बात उठी। लेकिन कमेंट बॉक्स की हालत भी कमोबेश ऐसी ही थी। लोग नाराज़गी जता रहे थे। महीनों, सालों से अटकी पड़ी सरकारी भर्तियों को लेकर।

एक नजर डालते हैं घटनाक्रम पर

1 सितंबर

1 सितंबर, 2020- SSC, रेलवे और दूसरी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों ने ट्विटर पर धावा बोला हुआ था।#SpeakUpForSSCRailwayStudents पर। इतना ट्वीट हुआ कि ये दुनिया के टॉप ट्रेंड में तीसरे स्थान पर आ गया।

लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई कमेंट नहीं आया। SSC ने जरूर एक काम किया। जिन परीक्षाओं का रिजल्ट महीनों से अटका पड़ा है, उनको जारी करने की संभावित तारीख जारी कर दी।

SSC ने CGL 2018 का रिजल्ट 4 अक्टूबर, MTS 2019 का रिजल्ट 31 अक्टूबर और जूनियर इंजीनियर का रिजल्ट 21 सितंबर, 2020 को जारी करने की घोषणा की है। लेकिन ये तारीख भी संभावित ही है, इसलिए छात्रों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ।

5 सितंबर

5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस- इस दिन छात्रों ने देशव्यापी ट्रेंड चलाया। #5bje5minute अपील की गई कि अपने-अपने घरों में 5 बजे 5 मिनट के लिए ताली-थाली बजाइए, ताकि सत्ता में बैठे लोगों तक आवाज पहुंचे।

ताली-थाली इतनी जोर से बजी कि इस बार रेलवे ने दो साल से अटकी RRB NTPC और ग्रुप D के परीक्षा की तारीख जारी कर दी। इन दो परीक्षाओं में करीब दो करोड़, चालीस लाख छात्रों को हिस्सा लेना है। हालांकि यह भी अभी आश्वासन ही है।

9 सितंबर

9 सितंबर को ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #9बजे9मिनट इस हैशटैग के साथ अपील की गई कि अपने-अपने घरों में 9 बजे दीया जलाएं, मोमबत्ती जलाएं। इसका वीडियो बनाएं। ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें।

यह अपील भी एक अदद नौकरी के लिए की गई।स्टूडेंट्स और अभ्यर्थियों ने इस मुहिम में भरपूर हिस्सा लिया और फिर ट्विटर पर यह दिनभर ट्रेंड होता रहा।

विवाद के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राहुल की वापसी के संकेत प्रियंका बनी उत्तर प्रदेश की प्रभारी

विवाद के बाद कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राहुल की वापसी के संकेत प्रियंका बनी उत्तर प्रदेश की प्रभारी

और अब 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर

1 सितंबर से अब तक स्टूडेंट्स जो मुहिम चला रहे हैं, उसका कुछ सकारात्मक असर हुआ है। मसलन, SSC और RRB ने कुछ परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दीं, लेकिन यह महज़ आश्वासन न रह जाए, इसके लिए स्टूडेंट्स डटे हुए हैं।

फिलहाल ट्विटर पर पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाने को लेकर ट्रेंड चल रहा है और छात्र इसे डिजिटली मनाने को लेकर एकजुट हो रहे हैं।

V

VoxyTalksy

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें