लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

Tandav पर मचे तांडव के निर्माताओ ने माँगी माफ़ी,निर्देशक ने जारी किये बयान

बीते दिनों रिलीज हुई अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज तांडव को लेकर तांडव काफ़ी उच्च स्तर तक पहुँच गया, यहां तक कि इसको लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में, इस वेब सीरीज मे हिंदू देवताओं का गलत चित्रण करके लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत’ करने के आरोपों में, सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वेब सीरीज पर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को इस मुद्दे पर अमेज़न प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण मांगा है। अब निर्माताओं ने सोमवार शाम एक आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी है। अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर हैंडल पर बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है।

क्या कुछ कहा गया है जारी किये गये बयान में–

Our sincere apologies . pic.twitter.com/Efr9s0kYnl— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) January 18, 2021

Our sincere apologies . pic.twitter.com/Efr9s0kYnl

— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) January 18, 2021

“हम वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं को बारीकी से देख रहे हैं और आज चर्चा के दौरान, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री के बारे में गंभीर चिंताओं और आशंकाओं के साथ वेब सीरीज के विभिन्न पहलुओं पर मिली बड़ी संख्या में शिकायतों और याचिकाओं के बारे में हमें सूचित किया है।

वेब सीरीज तांडव एक फिक्शन है और इसकी किसी भी व्यक्ति या घटना से समानता पूरी तरह से संयोग है। कास्ट और क्रू का किसी भी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म या धार्मिक विश्वासों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या किसी संस्था, राजनीतिक दल या व्यक्ति का, जीवित या मृत का अपमान करने का इरादा नहीं था। तांडव की कास्ट और क्रू लोगों की तरफ से व्यक्त की गई चिंताओं को संज्ञान में लेती है और अगर इसने किसी की भावनाओं को आहत किया है तो बिना शर्त माफी मांगती है।”

Have issued Legal Notice to @amazonIN to immediately remove #Tandav from its platform or face criminal proceedingsNotice by Advocate @rathi_yukti #BanTandavNow pic.twitter.com/KUFXWHlnb3— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 18, 2021

Have issued Legal Notice to @amazonIN to immediately remove #Tandav from its platform or face criminal proceedings

Notice by Advocate @rathi_yukti #BanTandavNow pic.twitter.com/KUFXWHlnb3

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 18, 2021

किन दृश्यों को लेकर तांडव सिरीज पर हो रहा बवाल–

‘तांडव’ इन दिनों अपने कुछ दृश्यों के कारण धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों में घिरी हुई है। वेब सीरीज में एक दृश्य है जिसमें मोहम्मद जीशान अयूब भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए भगवान राम के सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर बात कर रहा है, जिसके बाद लोगों ने सीरीज के बहिष्कार की मांग उठानी शुरू कर दी।

How much hatefull mongers they r to portraying Hindu's God's & RW for running their agenda..Shame on #Tandav creaters #TandavOnPrime pic.twitter.com/LBjJYUMtMz— Raka (@Iamuk07) January 14, 2021

How much hatefull mongers they r to portraying Hindu's God's & RW for running their agenda..Shame on #Tandav creaters #TandavOnPrime pic.twitter.com/LBjJYUMtMz

— Raka (@Iamuk07) January 14, 2021

ये सीन कॉलेज के एक थिएटर फेस्टिवल का है जिसमें अयूब अपने हाथ में त्रिशूल लेकर भगवान शिव का रोल निभा रहे हैं। फिर एक्ट का होस्ट कहता है कि ‘राम जी के फॉलोअर्स दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं इसलिए उन्हें भी कुछ करने की जरूरत है जैसे कि नई तस्वीरें पोस्ट करना’। इसके बाद ‘आज़ादी’ जैसे नारे लगाए जाने लगे। ये नारे देश में व्याप्त असमानता,पाखण्ड, पूंजीवाद और बेरोजगारी को लेकर थे।

आपको बता दें कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित सीरीज में सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अयूब, सुनील ग्रोवर, डिंपल कपाड़िया, कृतिका कामरा, शोनाली नागरानी, तिग्मांशु धूलिया, सारा जेन डायस, डिनो मोरिया, गौहर खान जैसे सितारों ने काम किया है। वेब सीरीज के नौ एपिसोड 15 जनवरी को अमेज़न प्राइम पर एक साथ जारी किए गए हैं।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें