अमेरिकी पत्रिका टाइम्स ने मोदी को फ्रंट पेज पर छापा , लेकिन उन्हें ‘भारत का प्रमुख विभाजनकारी’ बताया आखिर क्यों जाने ?

अमेरिकी टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कवर पेज पर दी जगह, मैगज़ीन ने मोदी को भारत का विभाजन करता बता कर भारत की राजनीती में उथल-पुथल मचा दी।
अमेरिका की टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर कवर पेज पर छापी। इससे पहले भी टाइम मैगज़ीन प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर मैगज़ीन के कवर पेज पर छाप चुकी है पर इस बार इस पत्रिका का नज़रिया कुछ अलग है जिसमें प्रधानमंत्री को विभाजन करता बताया गया है।
इस लेख से भारत की राजनीति में काफी अधिक उथल-पुथल मच गई है कोई व्यक्ति अमेरिकी टाइम मैगजीन के लेखक को पाकिस्तानी बता रहा है तो कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता। आपको बता दें कि यह लेख आतिश तासीर ने लिखा है, इस लेख के बाद आतिश तासीर पर साइबर अटैक भी शुरू हो गये थे।
आपको बता दें कि तासीर का जन्म 27 नवंबर 1980 को हुआ था , तासीर की मां भी एक पत्रकार हैं जिनका नाम तवलीन सिंह है। उनके पिता एक पाकिस्तानी राजनेता हैं व्यवसायी हैं।
उनकी शुरुआती पढ़ाई तमिलनाडु के स्कूल से हुई थी, इसके आगे की पढ़ाई के लिए वे मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट कॉलेज में चले गए, उन्होंने राजनीतिक विज्ञान एवं कला स्नातक की डिग्री 2001 में हासिल कर ली थी। तासीर, टाइम मैगजीन के स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करते हैं।
