लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

उन्नाव रेप केस: सेंगर मामले में CBI ने तत्कालीन जिलाधिकारी अदिति सिंह समेत 2 IPS को माना दोषी, कार्यवाही करने को किया निर्देशित

लखनऊ- उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने तत्कालीन डीएम समेत दो आईपीएस और एक पीपीएस को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। सीबीआई ने जिनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है उनमें तत्कालीन जिलाधिकारी अदिति सिंह (Aditi Singh), दो पूर्व एसपी नेहा पांडेय और पुष्पांजलि सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। सीबीआई ने चारों अधिकारियों को मामले में लापरवाही बरतने का दोषी माना है. सीबीआई ने चारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने योगी सरकार को भेजी रिपोर्ट

सीबीआई (CBI) ने यूपी सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले में तत्कालीन डीएम अदिति सिंह, एसपी नेहा पांडेय और पुष्पांजलि व अपर पुलिस अधीक्षक रहे अष्टभुजा प्रसाद सिंह की ओर से लापरवाही बरती गई थी,गौरतलब है कि सीबीआई ने दुष्कर्म का आरोप सिद्ध होने पर बांगरमऊ के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जेल भेजा था।

सीबीआई ने यूपी सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले में तत्कालीन डीएम अदिति सिंह, एसपी नेहा पांडेय और पुष्पांजलि व अपर पुलिस अधीक्षक रहे अष्टभुजा प्रसाद सिंह की ओर से भी लापरवाही बरती गई। इसे देखते हुए इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

LIC में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी प्रधानमंत्री मोदी की सरकार

LIC में अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी प्रधानमंत्री मोदी की सरकार

वर्तमान में बतौर जिलाअधिकारी हापुड़ में सेवा दे रही हैं अदिति सिंह

बता दें 2009 बैच के आईएएस अफसर अदिति सिंह 24 जनवरी से 26 अक्टूबर तक उन्नाव की डीएम रही थीं, नेहा पांडे 2009 बैच कि आईपीएस अफसर रही है जोकि 2 फरवरी 2016 से 26 अक्टूबर 2017 तक एसपी रहीं।

27 अक्टूबर 2017 से 30 अप्रैल 2018 तक पुष्पांजलि सिंह एसपी रहीं, जो कि 2006 बीच की मणिपुर कैडर की आईपीएस अधिकारी है अदिति फिलहाल हापुड़ की डीएम हैं।

पुष्पांजलि सिंह एसपी (रेलवे गोरखपुर) हैं। नेहा पांडे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आईबी में हैं। अष्टभुजा सिंह पीएससी फतेहपुर में कमांडेंट हैं. पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को इस मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई जा चुकी है। साथ ही पीड़िता के पिता की हत्या में दस साल की सज़ा कुलदीप को सुनाई गई है।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें