लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
देश

विश्व हिन्दू परिषद् के सदस्यों ने जन्माष्टमी के लिए दान न मिलने पर दुकानदार से की मारपीट

“धर्मो रक्षति रक्षित:”

यह नारा विश्व हिन्दू परिषद् का है।

यह संस्कृत में है जिसका हिंदी में मतलब है ”जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।”

अलग अलग लोग इसका अलग मतलब निकाल सकते हैं पर शायद विश्व हिन्दू परिषद् की परिभाषा जमीनी तौर पर पूरी तरह बदल गयी है। भले ही यह नारा धर्म की रक्षा करना सिखाता हो पर इसके सदस्य अपने आचरण से कुछ और ही परिभाषा प्रदर्शित करते कई बार दिखाई दिए हैं।

आपको बता दें कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ‘विश्व हिंदू परिषद’ और ‘बजरंग दल’ को धार्मिक उग्रवादी संगठन बताया है। मौजूदा समय को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगी कि सीआईए द्वारा इन दलों के मापने का पैमाना क्या होगा ?

रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के बाद जन्माष्टमी

रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस बीत गये हैं और अब लोगों में जन्माष्टमी का उत्साह जगा हुआ है। पर शायद सबसे अधिक उत्सुक हैं हमारे धर्म की रक्षा करने वाले विश्व हिन्दू परिषद् के लोग।

क्या है पूरा मामला ?

सोमवार को तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में विश्व हिन्दू परिषद् के 5 सदस्यों ने जन्माष्टमी में भगवान् कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने के लिए एक दुकान में दुकानदार से दान माँगा।

दान में उसने ₹300 दिए पर विश्व हिन्दू परिषद् के लोगो ने दुकानदार से 300 रूपये कि जगह ₹ 1000 देने को कहा पर दुकानदार ने ₹1000 देने से माना कर दिया।

पैसे ना देना विश्व हिन्दू परिषद् के लोगो को अच्छा नहीं लगा।

उन्होंने दुकानदार से मारपीट की और जबरन पैसे लेने की कोशिश की परन्तु दुकानदार ने पैसे नहीं दिए।

नीचे दिए गए सीसीटीवी फुटेज में आप इस वाक्ये के कुछ अंश देख सकते हैं।

5 Vishwa Hindu Parishad members arrested under 4 sec in Tiruppur for attacking a vendor, who denied the money demand by the VHP members to erect Lord Krishna idol for Krishna Jayanthi.The vendor has given 300₹ as donation,but VHP members demanded 1000₹ and attacked for denying pic.twitter.com/6NBO5bxte0— Mugilan Chandrakumar (@Mugilan__C) August 19, 2019

5 Vishwa Hindu Parishad members arrested under 4 sec in Tiruppur for attacking a vendor, who denied the money demand by the VHP members to erect Lord Krishna idol for Krishna Jayanthi.The vendor has given 300₹ as donation,but VHP members demanded 1000₹ and attacked for denying pic.twitter.com/6NBO5bxte0

— Mugilan Chandrakumar (@Mugilan__C) August 19, 2019

दुकानदार का नाम शिवा है। उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी है। शिवा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कार्रवाई भी की है जिसके बाद पुलिस ने 5 वीएचपी सदस्यों को आईपीसी की 4 धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब विश्व हिन्दू परिषद् के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज हुई है या उन्होने गुंडागर्दी की हो।

इससे पहले भी कई बार इनके सदस्य ऐसी घटनाओं को अंजाम देते दिख चुके हैं।

3 जून 2019 में भी महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड इलाके में एक जुलूस के दौरान कथित तौर पर एयरगन और तलवारें प्रदर्शित करने पर विश्व हिन्दू परिषद के करीब 250 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र के इस जुलुस में महिलायें भी शामिल थीं जिनके हाथो में भी हथियार दिखाई दिए थे।

कुछ साल पहले 14 फरवरी-वैलेंटाइन डे पर इनके हुड़दंगो को कौन नहीं जनता? उन दिनों तो मानो इनको प्रेमी जोड़ो को परेशान करने का लाइसेंस मिल जाता था। वह किसी भी पार्क में झुंड बना कर चले जाते थे और प्रेमी जोड़ो को परेशान करते थे। पुलिस प्रशासन भी उनके सामने बौने नज़र आते थे।

अगर आप भी कभी ऐसे ही किसी धार्मिक संगठन द्वारा प्रताड़ित किये गए हैं या फिर आपका कोई मित्र, संगी, साथी परेशान किया गया है तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बतायें।

V

VoxyTalksy

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें