Cricket World Cup 2019 : भारतीय टीम का एलान , रायडू और पंत टीम से बाहर

यहाँ है world cup 2019 cricket टीम के सदस्यों के नाम , ऋषब पंत और रायडू पर काफी देर टिकी नज़रे पर विजय शंकर और दिनेश कार्तिक को मिला मौका।
इंग्लैंड में किला फ़तेह करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन हो गया है।
भारत की सरज़मी पर भारतीय क्रिकेटरों ने दो बार विश्व कप जीत कर हमें खुश होने का मौका दिया है। यह चयन चयनकर्ताओं के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा , 4 नंबर के लिए कौनसा खिलाड़ी चुना जाये यह काफ़ी कठिन था।
विश्व कप अगले महीने यानि कि 30 मई से शुरू होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो 15 में से 13 नामों पर बीसीसीआई पहले ही मोहर लगा चुकी थी। जैसे की हमने पहले बताया है कि नंबर 4 के लिए चयनकर्ता असमंजस में थे। इस असमंजस का कारण था अंबाती रायडू और विजय शंकर में से किसी एक का चयन करना और आखिर में विजय ने चौथा स्थान अपने नाम कर लिया।
ऐसे ही विकेटकीपर के दूसरे विकल्प के रूप में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत पर भी काफी देर बहस चलती रही और आखिर में अनुभव बनाम युवा की इस जंग को अनुभवी दिनेश कार्तिक ने अपने नाम किया।
कुछ यह है पूरी टीम –
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक , युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।
#TeamIndia for @ICC #CWC19 💪💪#MenInBlue 💙 pic.twitter.com/rsz44vHpge— BCCI (@BCCI) April 15, 2019
#TeamIndia for @ICC #CWC19 💪💪#MenInBlue 💙 pic.twitter.com/rsz44vHpge
— BCCI (@BCCI) April 15, 2019



