लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

प्रतियोगी छात्रों और राजनीतिक दलों के विरोध से घिरी योगी सरकार ने लिया यू-टर्न

UP डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक 5 साल की संविदा की नौकरी और 50 साल में रिटायरमेंट के मुद्दे पर योगी सरकार ने यू-टर्न ले लिया है।

सरकारी नौकरियों में 5 साल संविदा, 50 साल में रिटायरमेंट कोई फैसला नहीं, न ही इरादा- केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश में सियासी समीकरण कुछ बदलते हुए नजर आ रहे हैं बेरोजगारी के मुद्दे पर घिरी सरकार छात्रों और राजनीतिक पार्टियों के दबाव के कारण बैकफुट पर आती नजर आ रही है।

आखिरकार छात्रों ने एक बार फ़िर अपने दिल के अरमान पूरे कर लिए, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्रेंड कर रहा है।

आखिरकार छात्रों ने एक बार फ़िर अपने दिल के अरमान पूरे कर लिए, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्रेंड कर रहा है।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हालिया बयान से ऐसा लग रहा है कि 5 साल की संविदा की नौकरी और 50 साल में रिटायरमेंट के मुद्दे पर योगी सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि ये महज कोरी अफवाह है, दोनों में से कोई बात सही नहीं है ना ही यह सरकार का इरादा है।

उत्तर प्रदेश में नौकरी में 5 साल की अनिवार्य संविदा लागू किए जाने की खबरें सामने आने के बाद योगी सरकार पर चौतरफे हमले हो रहे थे। सरकार एक ओर जहां बेरोजगार युवाओं का रोष झेल रही थी तो वहीं विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमले पर हमले किए जा रहे थे।

इसी बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस खबर को सिरे से ही खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ये खबर कोरी अफवाह है।

यूपी में सरकारी नौकरियों में 5 साल संविदा पर रखे जाने और 50 साल में रिटायर्ड किये जाने के मामले को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है।

केशव मौर्य ने दोनों चर्चाओं को गलत बताया है। केशव मौर्य ने कहा, “विपक्षी फैला रहे है इस बारे में अफवाह, इन दोनों बातों में कोई सच्चाई नहीं है, सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया और न ही ऐसा करने का कोई इरादा है, सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देने की तैयारी कर रही है।”

कोरोना संक्रमण के दौरान बदल रहे हैं उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण, जन मुद्दों पर एकजुट हो रहा है विपक्ष!

कोरोना संक्रमण के दौरान बदल रहे हैं उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण, जन मुद्दों पर एकजुट हो रहा है विपक्ष!

केशव मौर्या के कहा जो लोग कोहराम मचा रहे हैं वह खाली अफवाह फैला रहे हैं। प्रदेश की सरकार के माध्यम से संविदा की जो पूर्व व्यवस्था है उसमें ना कोई परिवर्तन हुआ है और ना अभी होने वाला है, ना अभी कोई सरकार के स्तर पर विचार है आगे भी नहीं होगा ना ऐसा विचार है।

यह भी अफवाह फैलाने वाली बात है, ना कोई 50 वर्ष में रिटायर करने का काम है, ना कोई संविदा की व्यवस्था नए तरीके से लागू करने की योजना है।

विपक्ष के पास नहीं है कोई मुद्दा केशव मौर्य

केशव मौर्य ने कहा विपक्ष मुद्दा विहीन है। इस कारण से इस को तूल देने की कोशिश कर रहा है। मैं युवाओं से और अपने छात्रों से अपील भी करता हूं, आवाहन भी करता हूं कि वह किसी के बहकावे में ना आएं, सरकार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है और सरकार उनके साथ है।

संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कर दिया है कि सरकार यूपी में सरकारी नौकरियों में 5 साल संविदा पर रखे जाने और 50 साल में रिटायरमेंट के मामले पर कोई बदलाव नहीं करने वाली हैं।

मोदी सरकार बनवाने जा रही है नया संसद भवन, कैसी होगी नई संसद, जानिये क्या होगा खास ?

मोदी सरकार बनवाने जा रही है नया संसद भवन, कैसी होगी नई संसद, जानिये क्या होगा खास ?

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा की यूपी सरकार नौकरियों में कोई नए नियम लागू नहीं करने जा रही है। यह सारी बातें काल्पनिक और अफवाह हैं।

इसका ठीकरा विपक्ष पर फोड़ते हुए उन्होंने कहा की मुद्दा विहीन विपक्ष युवाओं को अफवाह फैलाकर गुमराह कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि यूपी सरकार न तो नौकरियों में पांच साल संविदा को लागू करने जा रही है और न ही पचास साल के रिटायरमेंट का कोई प्लान है।

सरकारी तंत्र में बदलाव का नहीं है कोई इरादा सरकार का

डिप्टी सीएम सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा कि यूपी सरकार किसी भी भर्तियों में कोई भी बदलाव नहीं करने जा रही है और न ही भविष्य में ऐसा करने का कोई विचार है।

उन्होनें युवाओं से कहा कि किसी के भी बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जाए। इसकी तैयारी भी की जा रही है।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें