लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
राजनीति

ढोंगी पार्टी बताया बीजेपी को, कहा प्रधानमंत्री स्वार्थी हैं -अटल जी की भतीजी (करुणा शुक्ला)

अटल जी की भतीजी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर आरोप मढ़ते हुए स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु पर राजनीति करने का आरोप लगा दिया है उन्होंने प्रधानमंत्री को स्वार्थी तक कह डाला।

डूबते को तिनके का सहारा, जी हाँ कुछ इसी तरह इस्तेमाल किया जा रहा है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का नाम-ये शब्द हैं अटल जी की भतीजी करुणा शुक्ल के। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए कलश यात्रा निकाली जा रही है। जिसे देख कर उनकी भतीजी ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि ” नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनकी शवयात्रा में पांच किलोमीटर चलने की बजाये उनके आदर्शो पर दो कदम ही चल लेते तो देश का भला हो जाता। बीजेपी स्वार्थी पार्टी है और वे चार राज्यों में होने वाले चुनाव और 2019 लोकसभा चुनाव की पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही है”।

उन्होंने न्यूज़18 से ख़ास बातचीत में बीजेपी पर कटाछ करते हुए कहा अटल जी की मृत्यु पर भी बीजेपी राजनीति कर रही है।

पिछले 10 वर्षो में जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमे अटल जी का नाम तक नहीं लेती थी किसी भी पोस्टर में उनकी तस्वीर नहीं लगायी और जब आज वो इस दुनिया में नहीं हैं तब अपने स्वार्थ के लिए अटल जी का नाम इस्तेमाल कर रही है। हालांकि बाद में उन्होंने ये भी जोड़ा की जनता सब जानती है, उसे सब पता है।

इससे पहले बुधवार 22 अगस्त को प्रधानमंत्री ने अशोक रोड स्थित बीजेपी दफ़्तर में सभी राज्यों के बीजेपी अध्यक्षों को कलश दिया था।

इस कार्यक्रम में अटल जी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और परिवार के और लोग भी मौजूद थे साथ ही अमित शाह ,राजनाथ सिंह ,सुषमा स्वराज्य ,रामलाल और कई बीजेपी नेता मौजूद थे।

पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने दिया करुणा शुक्ला के सवालों के जवाब

पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने करुणा शुक्ला का जवाब देते हुए कहा कि अगर बीजेपी उन्हें भूल गयी होती तो छत्तीसगढ़ में अटल आवास योजना और अटल विहार योजना न चालू करती। उन्होंने ने करुणा शुक्ला पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि उन्होंने राजनैतिक स्वार्थ के लिए अटल जी के साथ आपसी सम्बन्धो को भी दरकिनार कर दिया इससे साबित होता है की उन्हें अटल जी से किसी भी तरह का कोई भी लगाव नहीं था।

उन्होंने कहा कि ”हम सब अटल जी के सिद्धांतों के अनुरूप जनता की सेवा कर रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता अटल जी के जाने से दुखी और द्रवित है। नया रायपुर से लेकर विश्वविद्यालय का नामकरण वाजपेयी के नाम पर रखने पर शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह को पिछले दस बरसों में कितनी बार वह याद आए उन्हें बताना चाहिए”।

मैं पार्टी में अडवाणी जी का अपमान होने पर भी दुखी हूँ। मेरी पीड़ा इस बात पर है कि पिछले 4 साल से देश की सत्ता पर मोदी जी विराजमान हैं और 15 सालो से छत्तीसगढ़ में रमन सिंह विराजमान हैं , इस सालो में उन लोगो को अटल जी की याद नहीं आयी। उन्हें तो भारत रत्न मिल ही चुका था। इससे पहले भी योजनाओ का नाम अटल जी के नाम पर रखा जा सकता था पर इनकी चालो और राजनीती को अच्छे से जानती हूँ , मैं इनसे दुखी हूँ”।

She is Atalji’s niece Do watch this heart wrenching video where she slams BJP leadership for misusing Vajpayee ji’s name after removing his posters from party office post 2014, not even uttering his name all these years & humiliating Advani ji pic.twitter.com/QoGwf4DjWo — Sid (@sidmtweets) August 23, 2018

She is Atalji’s niece

Do watch this heart wrenching video where she slams BJP leadership for misusing Vajpayee ji’s name after removing his posters from party office post 2014, not even uttering his name all these years & humiliating Advani ji pic.twitter.com/QoGwf4DjWo

— Sid (@sidmtweets) August 23, 2018

टैगअटल बिहारी वाजपेयीअमित शाहकरुणा शुक्लनरेन्द्र मोदीप्रधानमंतीसुषमा स्वराज
V

VoxyTalksy

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें