लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी

Karnataka: ब्राह्मण पुजारी से शादी करो तीन लाख रूपये पाओ

Karnataka: कर्नाटक की कुल आबादी 6 करोड़ है जिसमें से करीब 3 परसेंट लोग ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।

दरअसल बात ये कर्नाटक सरकार ने अपनी एक स्कीम के तहत कर्नाटक में ब्राह्मण विवाह स्कीम,शुरू की है जिसमें पुजारी से शादी पर मिलेंगे ₹3 लाख जिसमें 25 ब्राह्मण महिलाओं को 3 लाख रुपये के फाइनेंशियल बॉन्ड दिए जाने का प्रावधान है।

कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड को शादी से जुड़ी दो योजनाओं को पायलट बेसिस पर शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इन योजनाओं में से एक योजना के तहत पुजारियों से शादी करने वाली 25 ब्राह्मण महिलाओं को 3 लाख रुपये के फाइनेंशियल बॉन्ड दिए जाने का प्रावधान है। वहीं दूसरी योजना के तहत ब्राह्मण समुदाय से आने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 25 हजार रुपये देने का प्रावधान है।

New Parliament House: नए संसद भवन के निर्माण कि मार्ग प्रशस्ति कई मुश्किलों का हल

New Parliament House: नए संसद भवन के निर्माण कि मार्ग प्रशस्ति कई मुश्किलों का हल

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगी सहायता-

बीजेपी नेता और कर्नाटक Karnataka राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड के चेयरमैन H S सच्चिदानंद मूर्ति का कहना है कि हमें अरुंधति और मैत्रेयी स्कीम लॉन्च करने को लेकर मंजूरी मिल गई है और इसको लेकर अलग से फंड भी उपलब्ध करा दिया गया है। हम इस फंड का इस्तेमाल कैसे करेंगे हम इस प्रक्रिया का पता कर रहे हैं। ये समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मदद करने की हमारी प्रकिया का हिस्सा है।

योजनाओं के लिए 25 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित-

साल 2018-19 में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी द्वारा कर्नाटक Karnataka राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड के लिए 25 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित किया था। इसी फंड का इस्तेमाल करते हुए कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ये योजनाएं लाई है। बीजेपी सरकार के सत्ता में वापस लौटने के बाद इस बोर्ड का गठन किया गया था। H S सच्चिदानंद मूर्ति को इस बोर्ड का पहला अध्यक्ष बनाया गया है।

Uttar Pradesh : अखिलेश यादव बोले नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की वैक्सीन केशव मौर्य बोले माफी मांगे अखिलेश

Uttar Pradesh : अखिलेश यादव बोले नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की वैक्सीन केशव मौर्य बोले माफी मांगे अखिलेश

बोर्ड की ये शादी योजना कांग्रेस सरकार के वक्त अल्पसंख्यक समुदाय के लिए लाई गई योजना से काफी मिलती जुलती है। 2013 में सरकार शादी भाग्य नाम से योजना लाई थी जिसके तहत आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को शादी के लिए 50 हजार देने प्रावधान था। लेकिन इस योजना का येदुरप्पा ने ये कहकर विरोध किया था कि ये योजना सभी समुदायों के आर्थिक रूप से पिछड़े तबकों को दी जानी चाहिए।

अरुंधति और मैत्रेयी स्कीम लॉन्च की गई है-

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अरुंधति योजना के तहत गरीब तबके की 550 ब्राह्मण महिलाओं को शादी के लिए 25,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं मैत्रेयी स्कीम के तहत पुजारियों से शादी करने वाली 25 महिलाओं को 3 लाख रुपये के फाइनेंशियल बॉन्ड दिए जाएंगे।

कर्नाटक Karnataka राज्य ब्रह्मण विकास बोर्ड के चेयरमैन H S सच्चिदानंद मूर्ति बताते हैं कि- “पहले मैत्रेयी योजना का फायदा उन महिलाओं को दिए जाने का प्रावधान था जो गरीबी रेखा के नीचे वाले ब्राह्मण किसान, बावर्ची या पुजारी से शादी करती हैं। लेकिन बाद में राज्य का दौरा करने के बाद हमें पता चला कि पुजारी खासतौर से आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं।

मैत्रेयी योजना के तहत शादी करने वाले जोड़े को 3 साल तक के लिए शादी के बंधन में रहना होता है, इसी के बाद 3 लाख रुपये के बॉन्ड की पूरी राशि मिल सकती है। शादी के हर साल के आखिर में 1 लाख रुपये इस योजना के तहत दिए जाएंगे।

V

VoxyTalksy

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें