लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

महाराष्ट्र सरकार के BMC ने कंगना के दफ्तर पर चलाया बुलडोजर, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया स्टे

मुंबई: शिवसेना नेताओं से मिली धमकी के बावजूद अभिनेत्री कंगना रनौत Y प्लस सुरक्षा में मुंबई पहुंचने वाली हैं। वो मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं। महाराष्ट्र सरकार की ड्रग्स के आरोपों की जांच की तैयारी में है। मुंबई पहुंचते ही BMC उन्हें क्वारंटीन कर सकती है।

इसी बीच, बीएमसी की एक टीम ने कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। कंगना के मुंबई वाले घर के बाहर मुंबई पुलिस पहरा दे रही है। यहां बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की है।सीआरपीएफ की एक टीम भी कंगना के घर पर मौजूद है। सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं।

हालाँकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को अगली सुनवाई तक कार्रवाई रोकने का आदेश दिया है ।

कंगना ने ट्वीट कर जताया विरोध कहा बाबर ने राम मंदिर तोड़ा वो दिन दूर नही जब फिर बनेगा मन्दिर

कंगना के दफ्तर को तोड़ने की भूमिका मंगलवार से ही बनाई जाने लगी थी. कल बीएमसी के अधिकारियो ने कंगना रनौत के ऑफिस पर नोटिस चिपकाया। इस नोटिस में बताया गया है कि इस दफ्तर में कई अवैध निर्माण किये जा रहे थे, इसलिए स्टॉप वर्क ऑर्डर नोटिस दिया गया।

मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम 🙏 pic.twitter.com/KvY9T0Nkvi— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020

मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम 🙏 pic.twitter.com/KvY9T0Nkvi

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020

बीएमसी ने जो कंगाना के ऑफिस को जो नोटिस दिया है, उसके अनुसार ग्राउंड फ्लोर के टॉयलेट को अवैध तरीके से रूम में बदला गया. ग्राउंड फ्लोर में अवैध तरीके से किचन का निर्माण किया गया। इसके अलावा पैंट्री, टॉयलेट, केबिन, पूजा घर सहित और भी कई निर्माण को गैरकानूनी तरीके से किया गया है मुंबई नगर निगम अधिनियम के तहत जारी नोटिस में ‘स्वीकृत योजना से परे’ चल रहे नवीनीकरण और दूसरे कामों का जिक्र किया गया है।

एच-पश्चिम वार्ड के अधिकारी विनायक सत्पुते ने कहा, ‘हमने उन्हें इस अवैध निर्माण के संबंध में आवश्यक अनुमतियां जमा कराने के लिये कहा है. ‘ अधिकारी ने बताया कि नोटिस में बंगले में एक दर्जन से ज्यादा बदलावों को रेखांकित किया गया है, जैसे कि शौचालय को कार्यालय के केबिन में तब्दील किया गया है, जबकि सीढ़ियों के साथ नया शौचालय बनाया जा रहा है।

कंगना के वकील नोटिस का दे रहे हैं जवाब

कंगना ने यह बताया है कि वह अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिये नोटिस का जवाब दे रही हैं। अभिनेत्री के वकील ने एच/पश्चिम वार्ड के कार्यकारी इंजीनियर को लिखे पत्र में कहा, ‘आपको (बीएमसी को) गलतफहमी हुई है। मेरी मुवक्किल (कंगना) के कार्यालय में कोई कार्य नहीं चल रहा. लिहाजा काम रोकने के नोटिस का कोई मतलब नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि आपने अपनी ‘मजबूत स्थिति’ का गलत इस्तेमाल कर मेरी मुवक्किल को डराने के लिये यह नोटिस जारी किया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC की कार्यवाही पर दिया स्टे !

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा बांद्रा में अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू करने के बाद, उनके वकील ने इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि BMC की कार्रवाई अवैध है।

बता दें कि BMC ने कंगना को उनके ऑफिस में ‘अवैध निर्माण’ करने को लेकर नोटिस जारी किया था। जिसपर अभिनेत्री के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि ‘इस बिल्डिंग में अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ था। इसलिए उनके द्वारा काम रोकने का नोटिस बिल्कुल गलत है। ऐसा लगता है कि उन्हें डराने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है।’बता दें कि BMC ने कंगना को उनके ऑफिस में ‘अवैध निर्माण’ करने को लेकर नोटिस जारी किया था। जिसपर अभिनेत्री के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि ‘इस बिल्डिंग में अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ था। इसलिए उनके द्वारा काम रोकने का नोटिस बिल्कुल गलत है। ऐसा लगता है कि उन्हें डराने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है।’

My Lawyer ⁦@RizwanSiddiquee⁩ has replied to ⁦@mybmc⁩ notice hope they hold on to their plans of demolishing the property… pic.twitter.com/tToaBQ0tG0— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 8, 2020

My Lawyer ⁦@RizwanSiddiquee⁩ has replied to ⁦@mybmc⁩ notice hope they hold on to their plans of demolishing the property… pic.twitter.com/tToaBQ0tG0

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 8, 2020

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें