लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
ताज़ा तरीन

पाकिस्तान से बदतर मुल्क है भारत, अपने नागरिकों को न जाने की सिफारिश की

अमेरिका से अपने बेहतर संबंधों को लेकर दंभ भरने वाली और हर बात पर ट्रम्प का पक्ष लेकर ‘नमस्ते ट्रम्प’ का आयोजन करने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार को अमेरिकी सरकार ने तगड़ा झटका दिया है।

US Travel Advisory India Pakistan: अमेरिका ने पाकिस्‍तान को भारत से ज्‍यादा सुरक्षित देश करार द‍िया है। अमेरिका ने कहा है क‍ि अमेरीकी नागरिक भारत जाने सें बचें। अमेर‍िका ने पाकिस्‍तान को तीसरे और भारत को चौथे स्‍तर में रखा है।

भारत के साथ दोस्‍ती का दंभ भरने वाले अमेरिका की नजर में भारत की हालत पाकिस्‍तान से खराब

भारत के साथ दोस्‍ती का झूठा स्वांग रचने वाले अमेरिका की नजर में भारत की हालत पाकिस्‍तान से भी खराब है और उसने अपने देशवासियों को भारत नहीं जाने की सलाह दी है। अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए अपने यात्रा परामर्श में संशोधन किया है और इसे तीसरे स्तर पर रखते हुए देशवासियों से पाकिस्तान की ‘यात्रा की योजना पर पुनर्विचार’ करने को कहा है। भारत अभी भी न जाने वाले देशों की सूची में शामिल है।

इससे पहले पाकिस्‍तान को चौथे स्तर पर रखा गया था। चौथे स्तर पर रखे गए देश ‘यात्रा नहीं करने’ के परामर्श की श्रेणी में आते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार भारत अब भी यात्रा परामर्श के चौथे स्तर में है।

भारत के अलावा सीरिया, ईरान, इराक और यमन समेत कई देश चौथे स्‍तर वाली सूची में शामिल हैं। अमेरिका ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वहां ‘यात्रा नहीं करने’ का परामर्श छह अगस्त को जारी किया था।

अमेरिका ने देशवासियों से पाकिस्तान की ‘यात्रा की योजना पर पुनर्विचार’ करने को कहा है

अमेरिकी मंत्रालय ने मंगलवार को जारी परामर्श में कहा, ‘कोविड-19 और आतंकवाद के मद्देनजर पाकिस्तान की यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करें।’ बता दें कि इससे पहले 10 अगस्त को जारी परामर्श में पाकिस्तान को चौथे स्तर में रखा गया था। मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों से अपील की है कि वे आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के कारण बलूचिस्तान एवं खैबर पख्तूनख्वा और आतंकवाद एवं सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण नियंत्रण रेखा के पास यात्रा नहीं करें।

मंत्रालय ने बताया कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए तीसरे स्तर का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान के सुरक्षा संबंधी हालात में 2014 में उस समय के बाद से सुधार हुआ है, जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकवाद एवं उग्रवाद विरोधी ठोस अभियान चलाए थे।

भारतीय टूरिज्‍म एंड हॉस्पिटैलिटी संघ ने भारत सरकार से मांगी मदद

उधर, इंडियन टूरिज्‍म एंड हॉस्पिटैलिटी संघ (FAITH) ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वे अमेरिका सरकार से ट्रेवेल एडवाइजरी को बदलने के लिए दबाव डाले। फेथ ने कहा कि सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर उठाए ताकि देश के बारे में बन रही नकारात्‍मक छवि को रोका जा सके। फेथ ने कहा कि इस समय पर्यटन उद्योग कोरोना महामारी की वजह से गंभीर संकट से गुजर रहा है और जल्‍द ही भारत में यह उद्योग फिर से अपने आपको शुरू करने जा रहा है।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें