लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

मानसून सत्र में बदला बदला रहेगा मिजाज,संक्रमण के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंस के साथ सीटों पर लगाएं गए कांच

मानसून सत्र के लिए संसद भवन को पूरी तरह से सैनेटाइज किया गया है।

14 सितम्बर 2020 से आयोजित होने वाले संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session 2020)के लिए कोरोना संक्रमण को देखते हुए खासा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। 4 दिन बाद शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के लिए संसद भवन पूरी तरह से तैयार है। मानसून सत्र के लिए संसद भवन को पूरी तरह से सैनेटाइज किया गया है।

इसके साथ ही सभी टेबल के आगे शीशे लगाए गए हैं। दो लोगों में सोशल डिस्टेसिंग फॉलो किया जाए इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा सदन के लिए तैयारियां पूरी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने मानसून सत्र (Monsoon Session) से संबंधित तैयारियों के बारे में कहा कि संसद के आगामी मानसूत्र सत्र के दौरान सभा के सुरक्षित संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सत्र के दौरान कुल 18 बैठकें होंगी।

ओम बिरला ने मानसून सत्र से संबंधित तैयारियों के बारे में कहा, संसद के आगामी मानसूत्र सत्र के दौरान सभा के सुरक्षित संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सत्र के दौरान कुल 18 बैठकें होंगी। लोकसभा की कार्यवाही पहले दिन सुबह की पाली और उसके बाद सत्रांत तक दूसरी पाली में चलेगी।

Changes made in #MonsoonSession:– No Question Hour; Answers to Unstarred Questions to be laid on Table.-Zero Hour of half-hour duration.-No Private Members Business.-Attendance of MPs through App.-Parliamentary Papers to be supplied digitally on Members Portal. pic.twitter.com/YHydYpQTXU— Lok Sabha Speaker (@loksabhaspeaker) September 10, 2020

Changes made in #MonsoonSession:

– No Question Hour; Answers to Unstarred Questions to be laid on Table.

-Zero Hour of half-hour duration.

-No Private Members Business.

-Attendance of MPs through App.

-Parliamentary Papers to be supplied digitally on Members Portal. pic.twitter.com/YHydYpQTXU

— Lok Sabha Speaker (@loksabhaspeaker) September 10, 2020

ओम बिरला ने कहा, मानसून सत्र में आने वाले सांसदों और सभी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए निम्न व्यवस्थाएं की गई हैंः-

-सभी का कोविड टेस्ट

-उपयुक्त स्थानों पर एलईडी स्क्रीन

-टचलैस सैनिटाइजर, फुटमैट, टेम्परेचर स्कैनर व थर्मल स्क्रीनिंग कैमरे

-पारदर्शी पॉलीकार्बोनेट शीट

-सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक

बिरला के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से बचाव के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए संसद परिसर और संसद भवन में प्रवेश के समय थर्मल गन और थर्मल स्कैनर से तापमान की जांच की जाएगी। इसके अलावा संसद परिसर में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी। 40 स्थानों पर टचलेस सैनेटाइजर लगाए जाएंगे और इमरजेंसी मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। पूरे परिसर में COVID-19 से बचाव के दिशानिर्देशों को सख्ती से पालन किया जाएगा।

इस बार संसद सत्र के दौरान आम लोगों को संसद परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना को देखते हुए संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए यह निर्णय किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दर्शक दीर्घाओं में सांसदों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

लोकसभा चैम्बर में सामाजिक दूरी और अन्य दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। सांसदों को अपनी बात बैठकर रखने की अनुमति भी दी जा रही है ताकि खड़े होकर बोलने पर संक्रमण के किसी खतरे की गुंजाइश नहीं रहे।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें