लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

दिलचस्प होगी राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव की लड़ाई , RJD से मनोज झा तो JDU से हरिवंश नारायण सिंह होंगे आमने सामने

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन (Grand Alliance) के बीच लड़ाई का एक ट्रेलर 14 सितंबर को संसद में देखा जा सकता है। कारण बनेगा राज्यसभा से उपसभापति का चुनाव।

जनता दल यूनाइटेड (JDU) सांसद हरिवंश ने पहले ही बतौर एनडीए उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जबकि विपक्ष राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद मनोज कुमार झा को अपना उम्मीदवार बना सकता है।

मनोज झा बहुत जल्द दाखिल कर सकते हैं नामांकन

मनोज झा के 11 सितंबर को उपसभापति के लिए नामांकन दाखिल करने की संभावना है और इसके साथ ही यह लड़ाई और दिलचस्प हो जाएगी क्योंकि दोनों उम्मीदवार बिहार से हैं।

आपको बता दें कि बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें जेडीयू बनाम आरजेडी का मुकाबला प्रभावी रूप से होगा।

NDA उम्मीदवार की दावेदारी होगी प्रबल

गौरतलब है कि राज्यसभा में कुल 245 सदस्य हैं। इनमें से 116 सांसदों एनडीए के हैं। इसके अलावा बीजू जनता दल (बीजद), वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति सहित अन्य दलों से समर्थन मिलने की संभावना है। ऐसे में एनडीए उम्मीदवार की जीत की संभावना प्रबल है।

विपक्ष ने पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सांसद तिरुचि शिवा के नाम पर चर्चा की थी, लेकिन तमिलनाडु के उच्च सदन के नेता ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। मनोज झा पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। उन्हें उनकी वाकपटुता के लिए जाना जाता है। साथ ही उनकी ईमानदारी की भी चर्चा होती रहती है।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें