लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
खाना पीना

खुशखबरी! उत्तर प्रदेश परिवहन निगम शुरू कर रहा है अंतर राज्यीय बस सेवा

केंद्र सरकार ने भी 12 सितंबर से देश में 82 नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब जल्द ही परिवहन व्यवस्था बहाल हो जाएगी।

लखनऊ. कोरोना वायरस संक्रमण (Corona infection) के चलते पिछले 6 महीने से सभी बस सेवाएं बंद हैं, जिसके चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) ने अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू कर दी है। इससे लोगों को उत्तर प्रदेश या दूसरे राज्‍यों में जाने में सुविधा होगी।

हालांकि, बसों के संचालन में तमाम नियम कानून बनाए गए हैं। गुरुवार से लखनऊ से चलने वाली दूसरे राज्यों के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। आज यानी 10 सितंबर को दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि राजस्थान और हरियाणा के लिए 11 सितंबर से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्‍य परिवहन निगम (UPSRTC) ने गुरुवार से अंतरराज्यीय बस सेवा (Interstate Bus Service) शुरू कर दी है। 11 सितंबर से हरियाणा और अन्य राज्यों के लिए भी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

राजधानी दिल्ली के लिए शुरू हुई बसों की रवानगी

दिल्ली के लिए गुरुवार सुबह 6:00 बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया है, जबकि शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से राजस्थान और हरियाणा के लिए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बसों को उनके गंतव्य तक रवाना करने से पहले बसों को सैनेटाइज करना अनिवार्य होगा। बसों में जितनी निर्धारित सीटें हैं, उतने ही यात्रियों को बैठने के निर्देश दिए गए हैं। यानी कोई भी व्यक्ति खड़ा होकर बस में सफर नहीं कर पाएगा।

राजशेखर बोले सभी तय मानकों का होगा पालन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी राजशेखर ने कहा कि बसों का संचालन शुरू करना हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी। कोरोना संक्रमण में दूसरे राज्यों के लिए बसों को शुरू कराया जा रहा है, लेकिन तमाम नियम कानूनों के साथ यात्रियों को सफर कराया जाएगा।

यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा जो यात्री मास्क नहीं पहन कर आएंगे, उन्हें परिवहन निगम द्वारा बनवाए गए मास्क बस अड्डों पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा बसों को सैनिटाइज कराया जा रहा है, साथ ही साथ ड्राइवर और कंडक्टर को भी यह उपलब्ध कराया जा रहा है। अच्छी व्यवस्था के साथ बसों का संचालन शुरू करना हमारी जिम्मेदारी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने भी 12 सितंबर से देश में 82 नई ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब जल्द ही परिवहन व्यवस्था बहाल हो जाएगी।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें