लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

बिहार चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के उपसभापति को सीधा बिहार से जोड़ दिया

बिहार में सरकार बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं, चाहे वह चुनाव को देखते हुए राहत पैकेज घोषित करने की बात हो या तमाम योजनाओं का शिलान्यास।

अगले कुछ महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव हैं जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी हर तरह की रणनीति अपनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

बिहार में सरकार बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं, चाहे वह चुनाव को देखते हुए राहत पैकेज घोषित करने की बात हो या तमाम योजनाओं का शिलान्यास।

राज्यसभा से सोमवार को निलंबित किए गए आठ सांसद कल रात से ही संसद की लॉन में प्रदर्शन कर रहे थे।

रातभर बाहर बैठे इन सांसदों के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (Rajyasabha Dy Chairman Harivansh) मंगलवार की सुबह चाय लेकर पहुंचे थे।

जोरदार हंगामे के बाद राज्यसभा से दो कृषि विधेयक ध्वनि मत से पारित!

जोरदार हंगामे के बाद राज्यसभा से दो कृषि विधेयक ध्वनि मत से पारित!

हालांकि, इन सांसदों ने विरोधस्वरूप चाय पीने से इनकार कर दिया। परंतु अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उनकी तारीफ की है।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि ‘बिहार की धरती सदियों से हमें लोकतंत्र के मूल्य सिखा रही है। उसी प्रेरणा के स्रोत बिहार के सांसद और राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी का प्रेरणादायी और कुशल राजनीतिज्ञ जैसा आचरण प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी को गौरवान्वित करेगा।’

बिहार की धरती ने सदियों पहले पूरे विश्व को लोकतंत्र की शिक्षा दी थी।आज उसी बिहार की धरती से प्रजातंत्र के प्रतिनिधि बने श्री हरिवंश जी ने जो किया, वह प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी को प्रेरित और आनंदित करने वाला है।— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2020

बिहार की धरती ने सदियों पहले पूरे विश्व को लोकतंत्र की शिक्षा दी थी।

आज उसी बिहार की धरती से प्रजातंत्र के प्रतिनिधि बने श्री हरिवंश जी ने जो किया, वह प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी को प्रेरित और आनंदित करने वाला है।

— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2020

हालाँकि मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हरिवंश नारायण, एनडीए की तरफ से राज्यसभा के उपसभापति(Rajyasabha Dy Chairman Harivansh) बनाये गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद की जगह ली है और हाल ही में वो दूसरी बार एनडीए के कोटे से उपसभापति चुने गये हैं। इसमे उन्होंने राजद के मनोज झा, जो कि विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार थे, उनको हराया है।

इसके अलावा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने भी इस घटना पर उपसभापति की प्रशंसा की

उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, ”राज्यसभा में परसों की घटना ने संसदीय मर्यादाओं को हानि पहुंचाई है, लेकिन मुझे बताया गया कि इतना सब होने के बाद भी आज उपसभापति श्री हरिवंश जी संसद परिसर में धरने पर बैठे सांसदों के लिए सुबह की चाय स्वयं ले कर गए। हरिवंश जी की यह पहल हमारे उत्कृष्ट लोकतान्त्रिक संस्कारों को दिखाती है। उनकी पहल लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है!’

राज्य सभा में परसों की घटना ने संसदीय मर्यादाओं को हानि पहुंचाई है।लेकिन मुझे बताया गया कि… इतना सब होने के बाद भी… आज उपसभापति श्री हरिवंश जी संसद परिसर में धरने पर बैठे सांसदों के लिए सुबह की चाय स्वयं ले कर गए। pic.twitter.com/S3TBrELZce— Vice President of India (@VPSecretariat) September 22, 2020

राज्य सभा में परसों की घटना ने संसदीय मर्यादाओं को हानि पहुंचाई है।

लेकिन मुझे बताया गया कि… इतना सब होने के बाद भी… आज उपसभापति श्री हरिवंश जी संसद परिसर में धरने पर बैठे सांसदों के लिए सुबह की चाय स्वयं ले कर गए। pic.twitter.com/S3TBrELZce

— Vice President of India (@VPSecretariat) September 22, 2020

बता दें कि रविवार को किसान बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन और कांग्रेस के राजीव साटव सहित कई नेताओं ने सदन के वेल में जाकर नारेबाजी की थी, रूलबुक फाड़ा था और हंगामें में उपसभापति का माइक टूट गया था। उपसभापति ने बाद में यह भी आरोप लगाए थे कि सांसदों ने उन्हें अपशब्द कहे थे, जिस पर अब खूब हंगामा हो रहा है।

अवमानना मामला : सर्वोच्च न्यायालय ने प्रशांत भूषण पर लगाया एक रुपये का जुर्माना, न देने पर तीन महीने की जेल।

अवमानना मामला : सर्वोच्च न्यायालय ने प्रशांत भूषण पर लगाया एक रुपये का जुर्माना, न देने पर तीन महीने की जेल।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें