लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

एक तरफ उपसभापति ने सांसदों को निलंबित किया तो दूसरी तरफ रात भर धरने पर बैठने के बाद सुबह चाय भी पिलाई!

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने टिप्पणी की कि हरिवंश जी हमसे उपसभापति के तौर पर नहीं बल्कि राज्यसभा के साथी के तौर पर मिलने आए थे।

संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session 2020) के दौरान तीन कृषि विधयेकों को पास कराने को लेकर राज्यसभा यानी उच्च सदन में मचे हंगामे के बाद निलंबित किए गए 8 सांसदों से मिलने के लिए उपसभापति हरिवंश (Harivansh Narayan Singh) पहुंचे।

हरिवंश ने अपने हाथों से चाय निकाली, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी सांसदों ने चाय पीने से इनकार कर दिया

किसानों से संबंधित दो विधेयकों के पास होने के दौरान राज्यसभा में हुए हंगामे के कारण विपक्षी पार्टी के आठ सासंदों को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबन के विरोध में ये सभी सांसद संसद भवन के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में रातभर प्रदर्शन किया। सुबह-सुबह राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश चाय लेकर संसद पहुंचे।

मोदी सरकार बनवाने जा रही है नया संसद भवन, कैसी होगी नई संसद, जानिये क्या होगा खास ?

मोदी सरकार बनवाने जा रही है नया संसद भवन, कैसी होगी नई संसद, जानिये क्या होगा खास ?

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को सदन में अमर्यादित आचरण को लेकर कांगेस के राजीव सातव, सैयद नजीर हुसैन और रिपुन बोरा, तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन, माकपा के केके रागेश और इलामारम करीम व आप के संजय सिंह को निलंबित कर दिया। ये सभी सांसद मानसून सत्र की बाकी समयावधि में सदन की कार्रवाई का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।

वहीं विपक्ष उपसभापति हरिवंश( Harivansh Narayan Singh) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लेकर आया था लेकिन राज्यसभा के सभापति ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि यह उचित प्रारूप में नहीं था।

उपसभापति के धरनास्थल पर पहुंचने पर कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हरिवंश जी हमसे उपसभापति के तौर पर नहीं बल्कि राज्यसभा के साथी के तौर पर मिलने आए थे। वह हमारे लिए चाय और कुछ स्नैक्स ले कर आए। हमने कल यह धरना शुरु किया था और अपने निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया। हम यहां पूरी रात रहे।

Harivansh Ji said he came to meet us as a colleague & not as Deputy Chairman of Rajya Sabha. He also brought some tea & snacks for us. We started this sit-in demonstration yesterday as a protest against our suspension. We've been here all night: Congress MP Ripun Bora pic.twitter.com/eUTk9XKhRA— ANI (@ANI) September 22, 2020

Harivansh Ji said he came to meet us as a colleague & not as Deputy Chairman of Rajya Sabha. He also brought some tea & snacks for us. We started this sit-in demonstration yesterday as a protest against our suspension. We've been here all night: Congress MP Ripun Bora pic.twitter.com/eUTk9XKhRA

— ANI (@ANI) September 22, 2020

मांगे न मानने तक प्रदर्शन रहेगा जारी

रिपुन बोरा ने कहा कि सरकार से कोई भी हमारे बारे में पूछने नहीं आया है। कई विपक्षी नेता हमसे बात करने आए और हमारा हाल चाल जाना। हमारा यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

चीन लाल आँख दिखा रहा है, भारतीय नेतृत्व क्यों है मौन? क्या चाइना को समझने में नेहरू वाली भूल कर रहे हैं मोदी?

चीन लाल आँख दिखा रहा है, भारतीय नेतृत्व क्यों है मौन? क्या चाइना को समझने में नेहरू वाली भूल कर रहे हैं मोदी?

हरिवंश ने उपराष्ट्रपति को लिखा भावुक खत- एक दिन का करेंगे उपवास

उधर, न्यूज एजेंसी ANI के मुताबकि राज्यसभा में हुए हंगामे से आहत उपसभापति हरिवंश एक दिन का उपवास रखेंगे। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को लिखे खत में हरिवंश ने कहा कि वह सदन में हुए हंगामे से आहत हैं और रात भर सो भी नहीं सके।

Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh to observe one-day fast against the unruly behaviour with him in the House by Opposition MPs during the passing of agriculture Bills on 20th September pic.twitter.com/cphCDVHrqM— ANI (@ANI) September 22, 2020

Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh to observe one-day fast against the unruly behaviour with him in the House by Opposition MPs during the passing of agriculture Bills on 20th September pic.twitter.com/cphCDVHrqM

— ANI (@ANI) September 22, 2020

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें