लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
टॉप ट्रेंडिंग

योगी बनाने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी, कभी अखिलेश यादव ने देखा था ख्वाब!

‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित स्थल नयी दिल्ली से एक घंटे की दूरी पर है और जेवर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बहुत नजदीक है जो कि एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा होगा।’’

लखनऊ/नोएडा: मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिकी विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 1,000 एकड़ जमीन की पहचान कर ली है, जहां विश्व स्तरीय नागरिक, सार्वजनिक और प्रौद्योगिकी सुविधाओं से युक्त एक समर्पित ‘इंफोटेनमेंट जोन’ की स्थापना की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर घोषणा के कुछ दिन के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी स्थापित करने की एक महत्वाकांक्षी योजना मंगलवार को सामने रखी और फिल्म बिरादरी को राज्य में आने के लिए एक खुली पेशकश की।

आखिरकार छात्रों ने एक बार फ़िर अपने दिल के अरमान पूरे कर लिए, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्रेंड कर रहा है।

आखिरकार छात्रों ने एक बार फ़िर अपने दिल के अरमान पूरे कर लिए, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्रेंड कर रहा है।

CM योगी का ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है। प्रदेश यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है और एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी बनाई जाएगी।

फिल्में समाज का दर्पण हैं।फिल्मों ने हमारी संस्कृति से विश्व जगत को परिचित कराया है।प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने व स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से @UPGovt ने राज्य में 'मॉडर्न फिल्म सिटी' व 'इंफोटेनमेंट जोन' की स्थापना का निर्णय लिया है।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 22, 2020

फिल्में समाज का दर्पण हैं।फिल्मों ने हमारी संस्कृति से विश्व जगत को परिचित कराया है।प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने व स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से @UPGovt ने राज्य में 'मॉडर्न फिल्म सिटी' व 'इंफोटेनमेंट जोन' की स्थापना का निर्णय लिया है।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 22, 2020

उन्होंने कहा था कि यह फ़िल्म सिटी फ़िल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी, साथ ही रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा।

उन्होंने इस सिलसिले में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी तभी दे दिए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में किया था फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कभी अपने शासनकाल में फिल्म सिटी बनाने का बनाने का ख्वाब देखा था। ख्वाब देखा ही नहीं था बल्कि उसको साकार करने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी किए थे और फिल्म सिटी बनने के लिए रास्ते भी खोल दिए थे ।

कोरोना संक्रमण के दौरान बदल रहे हैं उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण, जन मुद्दों पर एकजुट हो रहा है विपक्ष!

कोरोना संक्रमण के दौरान बदल रहे हैं उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण, जन मुद्दों पर एकजुट हो रहा है विपक्ष!

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में यह फिल्म सिटी लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे बनने को प्रस्तावित थी, तत्कालीन सरकार ने पर्पल सी कंपनी के साथ मिलकर फिल्म सिटी बनाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे।

तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अखिलेश सरकार को किया था सम्मानित

63वें राष्ट्रीय फिल्म सिटी अवार्ड के दौरान दिल्ली के विज्ञान भवन में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सूबे की सरकार को सम्मानित किया था ।

Building of Film cities is a great initiative by @yadavakhilesh.I will be shooting for 3 films this yr:@divyadutta25 pic.twitter.com/IC8LEVG27b— Jaideep Pandey (@PandeyJaideep) May 17, 2015

Building of Film cities is a great initiative by @yadavakhilesh.I will be shooting for 3 films this yr:@divyadutta25 pic.twitter.com/IC8LEVG27b

— Jaideep Pandey (@PandeyJaideep) May 17, 2015

यह सम्मान प्रदेश सरकार को इसलिए दिया गया था कि उसकी जो नीतियां हैं, विज्ञापन हैं, वह फिल्मों को फिल्म के कलाकारों को निर्माताओं को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित स्थल नयी दिल्ली से एक घंटे की दूरी पर है और जेवर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बहुत नजदीक है जो कि एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा होगा।’’

बयान में कहा गया है कि यह आगरा, जहां ताजमहल स्थित है तथा मथुरा से भी नजदीक है जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। साथ ही यह नोएडा में प्रस्तावित ‘लॉजिस्टिक हब’ के भी नजदीक है। इससे इसके लिए परिवहन और आवागमन की सभी सुविधाएं मिलेंगी।

लॉकडाउन के दौरान कितने प्रवासी मजदूर मरे, सरकार के पास नहीं है कोई आंकड़ा

लॉकडाउन के दौरान कितने प्रवासी मजदूर मरे, सरकार के पास नहीं है कोई आंकड़ा

यमुना विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव पर लगी मुहर

YEIDA ने गौतम बुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेस-वे से लगे सेक्टर 21 में जमीन चिह्नित करने के बाद रविवार को राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। YEIDA के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) शैलेंद्र भाटिया ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेस-वे से लगे सेक्टर 21 में फिल्म सिटी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’

गौरतलब है कि 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मंडलीय समीक्षा के दौरान गौतम बुद्ध नगर में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म सिटी को लेकर राज्य सरकार की कवायद पर तंज कसा है। अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि अब सपा काल की ‘फिल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फीता काटने को तैयार खड़ी है।

अब सपा काल की ‘फ़िल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फ़ीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डॉयलाग. उनकी फ़्लाप पिक्चर उतरनेवाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है.— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 22, 2020

अब सपा काल की ‘फ़िल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फ़ीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डॉयलाग. उनकी फ़्लाप पिक्चर उतरनेवाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है.

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 22, 2020

पर अब न तो उसके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डायलॉग, उनकी फ्लॉप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गई है।

योगी सरकार जो कहती है वह करती है : सिद्धार्थनाथ

राज्य सरकार के प्रवक्ता व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। सिद्धार्थनाथ ने ट्वीट करके कहा कि सपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर था, उनके सभी अधूरे कार्यों को भी योगी सरकार ने पूरे किए।

सपा सरकार कि कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर था, उनके सभी अधूरे कार्यों को भी योगी सरकार ने पूरा किए। फ़िल्म सिटी की आप ने घोषणा तो कि थी लेकिन ज़मीन पर कुछ भी नहीं, पर योगी सरकार जो कहती है वह करती भी है। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता सपा काल के झूंठे नाटकों को अच्छे से जानती है। https://t.co/0BdhqeWF1C— Sidharth Nath Singh (@SidharthNSingh) September 22, 2020

सपा सरकार कि कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर था, उनके सभी अधूरे कार्यों को भी योगी सरकार ने पूरा किए। फ़िल्म सिटी की आप ने घोषणा तो कि थी लेकिन ज़मीन पर कुछ भी नहीं, पर योगी सरकार जो कहती है वह करती भी है। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता सपा काल के झूंठे नाटकों को अच्छे से जानती है। https://t.co/0BdhqeWF1C

— Sidharth Nath Singh (@SidharthNSingh) September 22, 2020

फिल्म सिटी की आपने घोषणा तो की थी, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं। पर योगी सरकार जो कहती है वह करती भी है। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता सपा के झूठे नाटकों को अच्छे से जानती है।

आ

आयुष तिवारी

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें