लखनऊ से · 2018 से
जनता की आवाज़
ट्रेंडिंग
69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी69000 शिक्षक भर्ती : 6800 Reservation बेसिक शिक्षा मंत्री आवास का घेराव करने के बाद क्या बोले?क्यों ये लोग मोदी, अमित शाह से आशीर्वाद लेने 532 km लखनऊ से दिल्ली तक पैदल जा रहे हैं?शशि थरूर क्यों दे रहे हैं सफाई? | Shashi Tharoor | Lok Sabha | Supriya SuleCM Yogi Adityanath के Bulldozer Baba वाली बात पर Akhilesh Yadav ने ये कहा | Jankipuram VistarLucknow university : जाने पुराने समय के पेड़ और पत्थरों की क्या खासियत थी ?Diamonds के दामों में इसलिए इतना difference होता है | इसलिए आपको गुटखा तंबाकू नहीं खाना चाहिएLucknow के Prag Narayan Road में चले Yogi Goverment के Bulldozer से आम जनता क्यों परेशान है ?लखनऊ में Rang Mahotsav 2022 में क्या क्या है ?भाषा विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, पूर्व कुलपति ने शिक्षकों के साथ खोला मोर्चाछात्र के निष्कासन पर सुप्रीम कोर्ट ने भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति से मांगा जवाबभाषा विश्वविद्यालय में एक ही कक्षा के 90 फ़ीसदी छात्र हुये फेल मचा हड़कमपंचायत चुनावों के नतीजों से नहीं पड़ेगा कोई फर्क जिला अध्यक्ष बीजेपी
बहुजन की ख़बर

संकिसा(Sankisa) में यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इण्डिया व बौद्ध भिक्खुओं ने बांटी राहत सामग्री

संकिसा(Sankisa) में यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी इंडिया और बौद्ध भिक्खुओं(भिक्खू डॉ. उपनंद थेरो व भिक्खू सुमन रत्न) ने मानवता का परिचय देते हुए गरीबों को वितरित की राहत सामग्री।

जहाँ पूरी दुनिया कोरोना के प्रकोप से पीड़ित है।

इसकी सबसे ज्यादा मार शायद गरीबों पर पड़ रही है।

आए दिन हम मजदूरों की हज़ारों किलोमीटर की साईकिल यात्रा व सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा की ख़बरें पढ़ते रहते हैं।

मजदूरों के इस पलायन की सबसे बड़ी वजह, लॉकडाउन के कारण, उनके पास आजीविका का साधन न होना।

जिसकी वजह से उनके पास रोजमर्रा के जरुरी सामान की कमी होना है।

जानें संकिसा(Sankisa) की यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी इंडिया बौद्ध भिक्खुओं और के बारे में?

YBS इंडिया (यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी इंडिया), फर्रुखाबाद में प्राचीन बौद्ध ऐतिहासिक स्थल संकिसा(Sankisa) स्थित एक संस्था है जो 1986 से कार्यरत है।

यह एक स्वयंसेवक, गैर-सरकारी, गैर-संप्रदायवादी, गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक संस्था है जो बुद्ध के धम्म पर आधारित है।

भिक्खू डॉ. उपनंद थेरो व भिक्खू सुमन रत्न, बाबा साहेब को दीक्षा दिलाने वाले भिक्खुओं में से एक परिनिर्वित भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद के शिष्य हैं।

तदनुसार सब लोग लखनऊ के रिसालदार पार्क बुद्ध विहार से संबंध रखते हैं।

भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद का परिनिर्वाण 30 नवम्बर 2017 को हुआ था। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान दिया गया था।

गौरतलब है कि डॉ. उपनंद थेरो पीएचडी हैं।

इसके अलावा आप इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज, लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं।

बौद्ध भिक्खुओं और यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी ने क्या-क्या वितरित किया ?

यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष सुरेश चंद्र बौद्ध सहित संस्था के महासचिव भिक्खू डॉ. उपनंद थेरो व भिक्खू सुमन रत्न भी राहत सामग्री के वितरण कार्य में मौजूद रहे।

संस्था ने संकिसा(Sankisa) में उपजिलाधिकारी द्वारा चिन्हित जरूरत मंदों को घर-घर जाकर राशन, सब्जी, तेल, मशाले, टी-शर्ट आदि उपलब्ध कराए

इसके साथ उन्होंने मास्क भी वितरित किये।

यह भी पढ़ें : कोरोना ने कैसे सबको बौद्ध विनय अपनाने पर बाध्य कर दिया ?

इस कार्य में संस्था को स्थानीय प्रशासन और विभिन्न लोगों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

लोगों से की साथ आने की अपील !

बौद्ध भिक्खुओं और संस्था ने इस कार्य में अन्य लोगों से साथ आने की अपील की है।

बिल्कुल इसी प्रकार से आप यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी इंडिया के इस लिंक पर जाकर दान कर सकते हैं।

इसके अलावा आप YBS इंडिया की आधिकारिक साइट पर जाकर भी सहयोग कर सकते हैं।

ह

हर्ष वर्धन

वॉक्सी टॉक्सी के लेखक

और पढ़ें